राष्ट्रीय

Transfer 2023: बड़ी खबर! इस राज्य को मिले 7 नए IPS अधिकारी, वही 26 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Bihar IPS Transfer 2023
x

Bihar IPS Transfer 2023

Bihar IPS Transfer 2023: प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल किया गया है।

Bihar IPS Transfer 2023: बिहार प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में जहां 26 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है वही बिहार को साथ नए आईपीएस अधिकारी भी मिले हैं। इन सभी आईपीएल स्कोर सहायक पुलिस अधीक्षक बनाकर जिले में पोस्टिंग दी गई है। इसके लिए विधिवत बिहार राज्यपाल द्वारा पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया।

बिहार को मिले यह 7 आईपीएस

जानकारी के अनुसार राज्यपाल के आदेश पर 7 आईपीएस अधिकारियों को बिहार की जिलों में पोस्टिंग दी गई है। जिसमें शेखर चौधरी को सारण, अपराजिता को भागलपुर, वैभव चौधरी को पूर्वी चंपारण, सोनाक्षी सिंह को पटना, भानु प्रताप सिंह को नालंदा, परिचय कुमार को मुंगेर तथा भावरे दीक्षा अरुण को सीतामढ़ी में पोस्टिंग दी गई है।

इन 26 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

जानकारी के अनुसार बिहार में 26 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है जिसमें सुधीर कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी परिवहन विभाग पटना बनाया गया है।

तारकेश्वर प्रसाद साहू को भूमि सुधार उप समाहर्ता बलिया बेगूसराय का प्रभार दिया गया है।

इसी तरह चंदन कुमार को भूमि सुधार उप समाहर्ता किशनगंज बनाया गया है।

गौतम कुमार को सहायक निदेशक भविष्य निधि निदेशालय वित्त विभाग पटना बनाया गया है।

रविंद्र राम को जिला भू अर्जन पदाधिकारी गया बनाया गया है।

कृष्ण कुमार यादव को विशेष कार्य पदाधिकारी पंचायती राज विभाग पटना का दायित्व सौंपा गया है।

दिनेश राम को विशेष कार्य पदाधिकारी निर्वाचन विभाग पटना बनाया गया है।

सुधीर कुमार को भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर बनाया गया है।

नीतू सिंह विशेष कार्य पदाधिकारी लोकायुक्त कार्यालय पटना बनाया गया है।

सुरेश प्रसाद को विशेष कार्य पदाधिकारी खान एवं भूतत्व विभाग पटना बनाया गया है।

कुमारी अर्चना को विशेष कार्य पदाधिकारी परिवहन विभाग पटना बनाया गया है।

अरुणा कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी परिवहन विभाग पटना बनाया गया है।

मोहम्मद नदीममुल गफ्फार सिद्दीकी को विशेष कार्य पदाधिकारी आपदा प्रबंधन विभाग पटना बनाया गया है।

रवि प्रकाश को वरीय उप समाहर्ता कटिहार, सुभाषिनी प्रसाद को वरीय उप समाहर्ता भागलपुर, स्मृति कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी सहकारिता पटना, मार्गण सिन्हा को विशेष कार्य पदाधिकारी समाज कल्याण विभाग पटना का दायित्व सौंपा गया है।

इसी तरह अभिनय भास्कर को वरीय उप समाहर्ता किशनगंज, अनुग्रह नारायण सिंह को अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी जमुई, सिद्धेश्वर प्रसाद को आयुक्त सचिव पटना प्रमंडल पटना बनाया गया है।

शाहिद परवेज को आयुक्त के सचिव पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया, पूनम कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग पटना, परमानंद कुमार को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी फुलपरास मधुबनी बनाया गया है।

सुरेंद्र राय को विशेष कार्य पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग पटना, विष्णुदेव मंडल को जिला पंचायती राज पदाधिकारी समस्तीपुर तथा वकील प्रसाद सिंह को उप महाप्रबंधक बिहार राज्य सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड पटना बनाया गया है।

Next Story