राष्ट्रीय

Transfer 2023: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! ट्रांसफर के साथ 40 अधिकारियो को मिली नवीन पदस्थापना, देखे List में कही आपके चहेते तो नहीं...

Transfer 2023
x

Transfer 2023

RAS Transfer 2023: राज्य प्रशासनिक सेवा में कार्यरत 40 अधिकारियों का तबादला किया गया है.

Rajasthan Transfer 2023: राज्य प्रशासनिक सेवा में कार्यरत 40 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके लिए राजस्थान सरकार ने लिस्ट जारी करते हुए नवीन पदस्थापना जारी कर दी है। जारी की गई सूची में ट्रांसफर हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। इसके पूर्व भी कई अधिकारियों का तबादला किया गया था। राजस्थान के साथ ही कई प्रदेशों में भी अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं। आइए जाने किसे कहां भेजा गया।

देखें नवीन पदस्थापना स्थल और नाम Rajasthan me adhikariyo ke transfer

वासुदेव मलावत को नगर निगम कोटा उत्तर कोटा आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसी तरह हिम्मत सिंह बारहठ को आयुक्त नगर निगम, उदयपुर बना दिया गया है।

राजेश वर्मा को अतिरिक्त आयुक्त और संयुक्त शासन सचिव, पंचायती राज विभाग, जयपुर बनाया गया है।

महावीर खराड़ी भू प्रबंध अधिकारी, बीकानेर नियुक्त किया गया।

अनुराग भार्गव को अतिरिक्त संभागीय, आयुक्त बनाया किया गया।

सुनीता चौधरी को नगर विकास न्यास, जैसलमेर का सचिव बना दिया गया है।

वहीं सुरेश कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त किया है।

राजपाल सिंह को आयुक्त नगर निगम कोटा, दक्षिण कोटा बना दिया गया है।

इसी तरह कैलाश चंद्र वर्मा को अतिरिक्त जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अजमेर तथा अखिलेश कुमार पीपल को आयुक्त नगर निगम, भरतपुर नियुक्त किया गया है।

आइये देखें लिस्ट



Next Story