राष्ट्रीय

Transfer 2022: जारी हुई List! PCS और IAS अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादलें, फटाफट देखे आपके शहर में कौन आया..

Transfer 2022
x

Transfer 2022

IAS Transfer 2022 : उच्च अधिकारियों के तबादलें किए गए है.

PCS Transfer 2022: राज्य शासन द्वारा उच्च अधिकारियों के तबादलें किए गए है। जिसमें पीसीएस एवं आईएएस अधिकारियों के तबादलें करके नवीन पदस्थपना की गई है। बड़े स्तर पर अधिकारियों में किए गए फेरबदल से राज्य के प्रशासनिक हल्के में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार राज्य बड़ा फेरबदल सकती है।

5 अधिकारियों का तबादला PCS Transfer 2022

Uttarakhand IAS Transfer 2022 जारी सूची के तहत उत्तराखंड शासन ने राज्य के 5 बड़े अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें 2 आईएएस अधिकरियों के साथ ही 3 पीसीएस अधिकारी इस आदेश में प्रभावी हुए है। इसकी सूची जारी करने के साथ ही उन्हे तत्काल नवीन पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला IAS Transfer 2022

Uttarakhand PCS Transfer 2022 आईएएस वरुण चौधरी को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कार्यालय अध्यक्ष राजस्व परिषद के पद पर नियुक्त थे। इसी तरह आईएएस विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी नियुक्त किया गया है।

पीसीएस अधिकारी किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी देहरादून नियुक्त किया गया है। इससे पहले नेगी नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार के पद पर पदस्थ थे। पीसीएस अधिकारी वैभव गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के पद से हटाकर उन्हें आयुक्त नगर निगम कोटद्वार की नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

जबकि पीसीएस सोहन सिंह सैनी को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी नियुक्त किया गया है। इससे पहले सोहन सिंह सैनी आयुक्त कार्यालय गढ़वाल मंडल में पदस्थ थे।

देखे जारी की गई सूची




Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story