राष्ट्रीय

Transfer 2022: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! फिर हुए अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, फटाफट देखें पूरी List

CG Transfer List 2022
x

CG Transfer List 2022

CG Transfer List 2022: देश के राज्यों में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है।

CG Transfer 2022, Transfer 2022: देश के राज्यों में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। हाल के दिनों में देश के कई राज्यों में अपने यहां के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। यह क्रम लगातार जारी है। जानकारी मिल रही है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कई प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। ट्रांसफर में नवीन पदस्थापना के साथ ही अधिकारियों के दायित्वों को भी बढ़ाया गया है।

बदले गए कई निरीक्षक CG Transfer 2022

कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ द्वारा जारी की गई सूची में चार पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इस सूची में निरीक्षक और उप निरीक्षक का तबादला किया गया है। जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित अधिकारीगण तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल में अपनी आमद देना सुनिश्चित करें।

किसे कहां भेजा गया CG Transfer 2022

जानकारी के अनुसार किए गए इस फेरबदल में निरीक्षक आशीष वासनिक को उनकी वर्तमान पदस्थापना स्थल थाना प्रभारी सांकरा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी सरायपाली नियुक्त किया गया है।

इसी तरह निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह जिनकी वर्तमान पदस्थापना थाना प्रभारी सरायपाली थी। अब उनका स्थानांतरण करते हुए प्रभारी यातायात शाखा महासमुंद बनाया गया है।

निरीक्षक इंद्र भूषण सिंह जिनकी वर्तमान पदस्थापना प्रभारी यातायात शाखा महासमुंद थे अब उनका स्थानांतरण करते हुए उन्हें थाना प्रभारी तुमगांव बना दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा एक उपनिरीक्षक का भी ट्रांसफर किया गया है। जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक विनोद नेताम की वर्तमान पदस्थापना थाना प्रभारी बसना थी अब उन्हें थाना प्रभारी सांकरा बना दिया गया है।

आइए देखें यह लिस्ट CG Transfer 2022








Next Story