
ट्रेलर से भिड़ा भक्तों से भरा ट्रैक्टर, 7 की मौत 25 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

Rajasthan Pali Tractor Accident News: राजस्थान (Rajasthan) के पाली जिले (Pali District) में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पालडी जोड़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भक्तों से भरा ट्रैक्टर ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में जहां 7 लोगों की मौत हो जानी बताई जा रही है। वहीं 25 से अधिक लोग घायल है। थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी के बताए अनुसार ट्रेलर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा भिड़ा जिससे यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस वाली मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रामदेवरा जा रहे थे श्रद्धालु
घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्रद्धालु गुजरात के बानसकांठा जिले के रहने वाले है। सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर में सवार होकर अंबाजी से रामदेवरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पालडी जोड़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भक्तों से भरा ट्रैक्टर ट्रेलर से टकरा गया। बताया जाता है कि टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में और घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
पीएम ने जताया शोक
हादसे की जानकारी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के जल्द होने की कामना करते हुए मृतकों के लिए आत्म शांति की प्रार्थना की है। वही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे पर गहरा दुख प्रगट किया है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी कर्मचारी
बताया जाता है कि घटना की जानकारी के बाद सिरोही जिला कलेक्टर और मंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा मौके पर पहुंच गए। लोगों को शिवगंज और सिरोही के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर चकनाचूर हो गया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने में जुट गई।




