राष्ट्रीय

Toll Tax: हाइवे से हटेंगे टोलप्लाजा, परिवहन विभाग ने दिये संकेत, जाम से मिलेगी मुक्ति

Toll Tax: हाइवे से हटेंगे टोलप्लाजा, परिवहन विभाग ने दिये संकेत, जाम से मिलेगी मुक्ति
x
Toll tax News Today: नई तकनीक से लोगों को टोल का पैसा भी कम चुकाना पड़ेगा।

Nitin Gadkari On Toll: केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय सड़क से टोलप्लाजा (Toll Plaza) समाप्त कर लोगों को जाम से मुक्ति देने पर विचार कर रहा है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Kendriya Mantri Nitin Gadkari) ने बुधवार को कहा है कि केंद्र सरकार (Centre Government) की ओर से 2024 तक देश में 26 ग्रीन एक्सप्रेस वे (Green Expressway) का निर्माण किया जाएगा। साथ ही उनका कहना था कि टोल प्लाजा खत्म करके दो नई तकनीकों के माध्यम से टोल वसूली की जायेगी। नई तकनीक से लोगों को टोल का पैसा भी कम चुकाना पड़ेगा। जो वाहन हाइवे में जितनी दूरी तय करेगा उसे उतनी दूर का ही टोल चुकाना पड़ेगा।

सैटेलाइट से टाल की वसूली

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का कहना है कि टोल प्लाजा में बढ़ रहे वाहनो की संख्या को देखते हुए नये विकल्प की आवश्यकता है। जिस पर परिवहन विभाग विचार कर रहा है। गडकरी ने बताया कि नई तकनीक सैटेलाइट पर आधारित होगी। सैटेलाइट के माध्यम से टोल वसूला जायेगा (Toll Collection)। इसके लिए दो तकनीक अपनाई जा सकती है।

जिसमें पहली तकनीक है जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम (GPS Tracking System)। इसे वाहन में लाग दिया जयेगा। जो हाइवे पर सैटेलाइट के माध्यम से वाहन मालिक के बैंक खाते से टोल का निर्धारित पैसा कट जयेगा।

वहीं दूसरी तकनीक के सम्बंध में बताया गया है कि वाहनों में नई तकनीक से लेस नम्बर प्लेट लगाया जायेगा। इस नम्बर प्लेट में नई तकनीक का उपयोग कर बनाया जायेगा। जिससे कम्प्यूटर तथा साफ्टवेयर की सहायता से आसानी से टैक कर लिया जायेगा। यह कार्य भी सैटेलाइट के माध्यम से किया जायेगा।

इस तकनीक के सम्बंध में बताया गया है कि जैसे ही इस नम्बर प्लेट की गाड़ी हाइवे पर सफर करना शुरू करेगी। वैसे यह ट्रैक हो जायेगा। इसके बाद वाहन जैसे ही सफर समाप्त करते हुए हाइवे छोड़ेगा टोल कट जायेगा। इसमें जितने किलोमीटर का सफर हाइवे का होगा उतना ही पैसा कटेगा।

2024 तक 26 ग्रीन एक्सप्रेस वे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि केंद्र सरकार लगातार राजमार्गों को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि 2024 तक देश में 26 ग्रीन एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा। जिससे प्रमुख शहरों के बीच दूरी और समय काफी कम हेगा। लोगो के ग्रीन एक्सप्रेसवे में सफर करने पर काई तरह की अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Next Story