राष्ट्रीय

Toll Tax New Rule 2022: खुशखबरी! अब 12 घंटे में वापस आए तो नहीं देना होगा Toll Tax?, जानिए पूरी सच्चाई

Toll Tax New Rule 2022: खुशखबरी! अब 12 घंटे में वापस आए तो नहीं देना होगा Toll Tax?, जानिए पूरी सच्चाई
x
Toll Tax: अगर 12 घंटे के लिए टाल पर्ची कटवा लिया जाय और 12 घंटे के अंदर वापस आ रहे जाते हैं तो वापसी पर टोल टैक्स नहीं लगेगा।

Toll Plaza Rules 2022: इन दिनों सोशल मीडिया में एक खबर बड़ी तेजी के साथ चल रही है। यह खबर भारत सरकार के साथ ही सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम से वायरल है। जिसमें बताया गया है कि अगर 12 घंटे के लिए टाल पर्ची कटवा लिया जाय और 12 घंटे के अंदर वापस आ रहे जाते हैं तो वापसी पर टोल टैक्स नहीं लगेगा। सोशल मीडिया में वायरल इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

क्या है वायरल खबर (Fact Check)

आमतौर पर आपने देखा होगा कि टोल नाका जब आप टोल पर्ची कटवा रहे होते हैं उस समय कई बार पूछा जाता है कि वापसी का भी पर्चा काट दिया जाए क्या। उस समय हमें वापसी कि नहीं 12 घंटे की पर्ची देने के लिए कहना चाहिए। ऐसा कहने पर अगर आप 12 घंटे के अंदर वापस आ जाते हैं तो आपको दूसरी बार का चार्ज नहीं लगता। या यूं कहें कि वापसी का टोल फ्री रहता है।

सोशल मीडिया में वायरल इस मैसेज के नीचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम तथा भारत सरकार का भी नाम दिया गया है। ऐसे में लोगों द्वारा माना गया कि यह सरकार द्वारा ही जारी किया गया है। लेकिन इस मैसेज में कितनी सच्चाई है इसके बारे में सरकार ने अपना स्पष्टीकरण दिया है।

सरकार ने दी सफाई

इस मैसेज के बारे में जब सरकार को पता चला तो उसके द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई। सरकार द्वारा कहा गया कि इस तरह का कोई भी नियम नहीं है। यह वायरल मैसेज पूरी तरह से फर्जी है। इस मैसेज में यकीन करने की आवश्यकता नहीं है।


सरकार द्वारा देश की जनता को आगाह करते हुए कहा है कि आज सोशल मीडिया में कई भ्रामक मैसेज प्रसारित कर दिए जाते हैं जो पूरी तरह फर्जी हैं। किसी भी मैसेज पर विश्वास करने से पूर्व उसकी सच्चाई अवश्य जांच लें। इसके पश्चात ही उस मैसेज से संबंधित कार्य के लिए आगे बढ़े। अन्यथा अनावश्यक मैसेज के चक्कर में विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे सदैव बचना चाहिए।

Next Story