राष्ट्रीय

Toll Plaza In India: बड़ा ऐलान! टोल प्लाजा को लेकर Big Update

toll plaza
x

toll plaza

Toll Plaza में लगने वाला वक्त अब न के बराबर रह गया है। उसके बाद भी सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। टोल प्लाजा में वाहनों को बिना समय गवाएं टोल की सुविधा दी जाए।

Toll Plaza Average Timing: प्लाजा में लगने वाला वक्त अब न के बराबर रह गया है। उसके बाद भी सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। टोल प्लाजा में वाहनों को बिना समय गवाएं टोल की सुविधा दी जाए। यह बातें राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Road Transport Minister Nitin Gadkari) ने कही है। उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि टोल प्लाजा में लगने वाले समय अब 1 मिनट से भी कम रह गया है। एक ऐसा समय था जब करीबन 734 सेकंड का समय टोल प्लाजा में लग जाया करता था। लेकिन अभी यह मात्र 47 सेकंड का रह गया है। फिर भी सरकार यह प्रयास कर रही है कि इसे और कम किया जाए।

राज्यसभा में पूछा गया प्रश्न FASTag System

जानकारी के अनुसार इंदौर के बीजेपी सांसद शंकर लालवानी ने सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा कि टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम पर सरकार क्या कर रही है? क्या इसके लिए सरकार कोई नया सिस्टम विकसित करने जा रही है?

इस पर लिखित जवाब देते हुए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा नेशनल हाईवे पर फास्टट्रैक लगने के बाद टोल प्लाजा में जाम जैसी स्थिति नहीं बन रही। वाहन चालकों को कोई दिक्कत नहीं हो रही। यह बात अलग है कि कभी-कभी तकनीकी दिक्कत की वजह से टोल प्लाजा में लंबी लाइन अवश्य लग जाती है। लेकिन उसे भी कम किया जा रहा है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि टोल प्लाजा में फास्टट्रैक लगने के बाद औसत वक्त में कमी आई है। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा किए गए सर्वे से पता चला है कि पहले आमतौर पर गाड़ियों में 734 सेकंड का समय टोल प्लाजा में लग जाया करता था लेकिन अब यह घटकर मात्र 47 सेकंड रह गया है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि इसमें और कमी लाई जा रही है देश में जल्दी ही ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम जीएनएसएस सिस्टम लागू करने वाला है। यह गेट मुक्त प्लाजा बनाए जाएंगे। सरकार इसके लिए कंसलटेंट नियुक्त कर चुकी है।

Next Story