
Tokyo Paralympics 2020: भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा

Tokyo Paralympics 2020 में भारत का खाता खुला, भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा
Tokyo Paralympics 2020: महिलाओं के टेबिल टेनिस स्पर्धा में गोल्ड जीतने के भारत का सपना रविवार को टूट गया. महिलाओं के टेबिल टेनिस स्पर्धा में पहली बार भारत को फाइनल में पहुंचाने वाली भावनाबेन पटेल फाइनल में हार गई हैं.
उन्हें दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की यिंग झोउ ने उन्हें 11-7, 11-5, 11-6 के अंतर से हरा दिया है. फिर भी भारत का खाता खुल चुका है. भारत की दिव्यांग एथलीट भावनाबेन पटेल ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है.
- भाविनाबेन ने इससे पहले सेमीफाइनल में क्लास 4 वर्ग के सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी को मात देकर फाइनल में एंट्री की थी.
- ऐसे में सबको उम्मीद थी कि टोक्यो पैरालिंपिक 2020 फाइनल में उलट फेर करके भाविनाबेन स्वर्णिम इतिहास रचने में सफल होंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.
भारत का पहला पदक
यह भारत का मौजूदा पैरालंपिक खेलों में पहला पदक है. क्लास 4 वर्ग के खिलाड़ियों का बैठने का संतुलन सही रहता है और हाथ पूरी तरह से काम करते हैं. उनके शरीर में विकार स्पाइनलकॉर्ड में चोट के कारण होता है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




