राष्ट्रीय

आज आसमान में दिखेगा अद्भुद नजारा, धरती के नजदीक होगा 'नेपच्यून'

Today there will be wonderful sight in sky, Neptune will be near  earth
x

धरती के नजदीक होगा 'नेपच्यून'

विशाल ग्रह नेपच्यून (Neptune) आज धरती के बेहद करीब होगा।

14 सिंतबर की रात आसमान में अद्भुद नजारा देखा जा सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार सौर मंडल का सबसे रहस्यमयी और विशाल ग्रह नेपच्यून (Neptune) धरती के सबसे करीब होगा और ये खगोलीय घटना बेहद खास होगी। वैज्ञानिकों के अनुसार इसे मध्यरात्रि में दूरबीन की मदद से देख जा सकेगा। रात को चांद की रोशनी में नेपच्यून सबसे चमकीला नजर आएगा।

सबसे दूरी वाला है ग्रह

वैज्ञानिकों के मुताबिक, नेपच्यून (Neptune) ग्रह पृथ्वी की सबसे दूरी पर है। यही वजह है कि धरती के करीब आने पर भी नग्न आँखों से यह दिखाई नही देता है। नेपच्यून ही सौर मंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है, जिसे नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता।

बर्फीला है ग्रह

खबरों के मुताबिक नेपच्यून आज पृथ्वी के 24 करोड़ किमी नजदीक आकर 4.3 अरब किमी की दूरी पर होगा। सौर मंडल के तीसरे सबसे बड़े ग्रह नेपच्यून (Neptune) के 14 चंद्रमा हैं। यह ग्रह बर्फीला है और यहां तापमान माइनस 214 डिग्री सेल्सियस रहता है।नेपच्यून मंगलवार को सूर्यास्त के आसपास पूर्व से उदय होगा। रात 12 बजे यह आकाश में सर्वोच्च बिंदु पर रहेगा और सुबह पश्चिम में अस्त होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, नेपच्यून का दिन केवल 16 घंटे का होता है, लेकिन इसका वर्ष पृथ्वी के 165 साल के बराबर है। सूर्य की परिक्रमा करने में नेपच्यून को 165 अर्थ आवर्स लगते हैं।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story