
Today School Assembly Headlines: आज की स्कूल असेंबली हेडलाइंस राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल और शिक्षा समाचार

School Assembly
आज की मुख्य सुर्खियां: राष्ट्रीय समाचार
नमस्ते, और आप सभी को सुप्रभात! आइए, आज की मुख्य खबरों पर एक नज़र डालते हैं:
डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे: प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया पहल के 10 साल पूरे होने पर इसे परिवर्तन, नागरिक सशक्तिकरण और डिजिटल शासन की दिशा में एक दशक बताया।
एसबीआई के 70 साल पूरे: वित्त मंत्री ने एसबीआई को 70 साल पूरे होने पर बधाई दी और किसानों, एमएसएमई व कल्याणकारी योजनाओं के लिए इसकी व्यापक पहुंच और डिजिटल प्रगति की सराहना की।
जीएसटी ने पूरे किए 8 साल: वस्तु एवं सेवा कर (GST) ने आज अपनी स्थापना के 8 साल पूरे कर लिए हैं, जो देश की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
तेलंगाना में सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा ऐलान: पसामेलाराम संयंत्र विस्फोट के पीड़ितों के परिवारों के लिए ₹1 करोड़ और गंभीर रूप से घायलों के लिए ₹10 लाख की सहायता की घोषणा की गई है।
अमरनाथ यात्रा शुरू: कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया है।
एनएच-87 के उन्नयन को कैबिनेट की मंजूरी: कैबिनेट ने तमिलनाडु में एनएच-87 परमकुडी-रामनाथपुरम खंड को अपग्रेड करने के लिए ₹1,853 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य यातायात को आसान बनाना और शहरों की कनेक्टिविटी में सुधार करना है।
आईएनएस तमाल कमीशन: आईएनएस तमाल (एफ71), एक स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट, को कलिनिनग्राद में कमीशन किया गया। यह भारत की घरेलू नौसैनिक उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ अंतिम विदेशी निर्मित युद्धपोत है।
राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को कैबिनेट की मंजूरी: कैबिनेट ने भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बदलने और खेल के माध्यम से नागरिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को मंजूरी दी है।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
थाईलैंड की प्रधानमंत्री निलंबित: थाईलैंड की पीएम पाएटोंगटार्न को नैतिकता के एक मामले में अदालत ने निलंबित कर दिया है। उपमुख्यमंत्री सुरिया को कार्यवाहक पीएम नियुक्त किया गया है जब तक वह 15 दिनों के भीतर जवाब नहीं देतीं।
बांग्लादेश में चुनाव की पुष्टि: बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार यूनुस ने अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने की पुष्टि की है।
इज़रायल-गाजा युद्धविराम: डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इज़रायल 60 दिन के गाजा युद्धविराम की शर्तों को मानने के लिए सहमत हो गया है।
यूक्रेन पर रूस का हमला: यूक्रेन युद्ध सुमी पर रूस का बड़ा हमला, 50 हजार सैनिक मोर्चे पर।
खेल समाचार
इंग्लैंड टेस्ट में आज से रोमांच: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से एजबेस्टन में शुरू हो रहा है। पहले दिन मौसम कैसा रहेगा, इस पर सभी की नज़रें होंगी।
किशोर जेना ने नीरज चोपड़ा क्लासिक से नाम वापस लिया: चोट के कारण किशोर जेना ने नीरज चोपड़ा क्लासिक से अपना नाम वापस ले लिया है।
स्मृति मंधाना का नया रिकॉर्ड: टीम इंडिया की 21 साल की खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, दिग्गज प्लेयर को पीछे छोड़ पहली पोजीशन पर कब्जा किया।
शैक्षिक समाचार
असेसमेंट मेथड पर बैठक: देशभर के शिक्षा बोर्ड में असेसमेंट मेथड को एक स्तर पर लाने के लिए शिक्षा मंत्रालय आज एक बैठक करेगा।
आईआईटी रुड़की की छात्रवृत्ति: आईआईटी रुड़की 2 लाख तक की आर्थिक मदद देगा! 7 स्कॉलरशिप्स करेंगी सपने पूरे, जानें किसे मिलेगा बेनिफिट।
यूपी में ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य: 1 जुलाई से यूपी में 9वीं से 12वीं तक छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य हो गई है।




