
Thumb Impression On Coin: सिक्के पर अंगूठे के निशान का क्या मतलब है? जानिए!

Thumb Impression On Coin: भारत सरकार (Indian Government) द्वारा कई तरह के सिक्के छापे (Print Coins) गए हैं। सिक्का छापने का चलन पुराना है। देश को स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 को मिली। स्वतंत्रता के बाद भी जब तक देश में स्वयं सिक्के नहीं छापे गए इसके पूर्व में चलन में रहे सिक्कों को ही मान्यता देते हुए प्रचलन में रखा गया। लेकिन बाद में 15 अगस्त 1950 में नए सिक्कों की श्रंखला विकसित कर चलन मिलाया गया। आज कई सिक्के ऐसे हैं जिनमें अंगूठे और दो उंगलियों के निशान दिखाई देते हैं। आखिर इसका क्या मतलब है।
उंगलियों के निशान वाले सिक्के (Fingerprint Coins)
अंगूठे और उंगलियों के निशान वाले सिक्कों की छपाई वर्ष 2007 में की गई। इस सीरीज के सिक्के को नृत्य मुद्रा कहा गया है। नृत्य मुद्रा का अर्थ क्या है । इस सिंबल को चुनने के लिए भरतनाट्यम डांस के पोज से लिया गया इसीलिए इसे नृत्य मुद्रा कहा गया है। भरतनाट्यम डांस से दो उंगलियों को दिखाने का तथा अंगूठा दिखाने की मुद्रा शामिल है।
हिंदी डांस मुद्राओं को देखते हुए अंगूठे और दो उंगलियों के निशान को चुना गया। जानकारी के अनुसार एक रुपए के सिक्के में अंगूठा ऊपर किया हुआ दिखई देता है। व्यक्ति के हाथ में एक अंगूठा ही होता है। यह एक को प्रदर्शित करता है। वही 2 रुपये के सिक्के में दो उंगलियों के निशान दिखाई देते हैं। यह 2 अंकों को प्रदर्शित करते हैं।
सिक्कों के संबंध में बताया जाता है कि सिक्का छापने का अधिकार भारत सरकार के पास है। सिक्कों के डिजाइन भी सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है। डिजाइन चयन के लिए सरकार देशवासियों से डिजाइन मगवाती है। इसके बाद किसी एक डिजाइन का चयन किया जाता है।
जानकारी के अनुसार सिक्कों की छपाई भारत के मुंबई, अलीपुर कोलकाता, सैफाबाद हैदराबाद, चेरलापल्ली हैदराबाद और नोएडा उत्तर प्रदेश में किया जाता है।




