
इस कंपनी ने कर्मचारियों की ₹120000 बढ़ाई वेतन, अन्य भत्ते का भी मिलेगा लाभ

कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हालांकि या खुशखबरी कर्मचारियों को प्राप्त हो चुकी होगी। क्योंकि प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को ई-मेल भेजकर वेतन वृद्धि की जानकारी दे रहा है। कर्मचारियों के वेतन में 10 हजार रुपए प्रतिमाह के दर से लाभ दिया जाएगा। साथ ही अन्य भक्तों को भी लागू करने के लिए कहा गया है। इस हिसाब से कर्मचारियों को सालाना ₹120000 का लाभ होगा।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार इंडिगो विमान कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को विधिवत ईमेल भेजकर जानकारी दे रहा है। बताया गया है कि एयरवेज और एयर के बड़े कप्तानों को 10,000 रुपए प्रति माह, वहीं भारतीय फर्स्ट ऑफिसर को 5000 रुपए प्रति माह की वार्षिक वेतन वृद्धि 1 अप्रैल 2023 से शुरू किया जाएगा।
कोरोना के समय कर दिया था बंद
ज्ञात हो कि कोरोना कॉल न तो देश के हित में था और ना ही समाज के हित में। पूरी आर्थिक व्यवस्था चौपट हो गई थी ऐसे में विमान कंपनी द्वारा भी कर्मचारियों को दिए जाने वाले लाभ पर रोक लगाया गया था। लेकिन एक बार फिर अब कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बंद सुविधाएं शुरू की जा रही है।
इंडिगो को हुई जबरदस्त कमाई
जानकारी के अनुसार कोरोना काल में जो व्यापार सभी चौपट हो गए थे एक बार फिर गति पकड़ने लगे हैं। इंडिगो द्वारा वर्ष 2023 के वित्तीय तिमाही में 1422 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड मुनाफा हासिल किया है। बताया जाता है कि इस विमान कंपनी द्वारा 129 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है।
इन्हीं सब कारणों की वजह से कंपनी अपने कर्मचारियों को कोरोना के पूर्व दिए जाने वाले भत्तों को रिलीज करना शुरू कर रहा है। हालांकि अभी भी कई ऐसे भत्ते हैं जिनका लाभ नहीं मिल रहा है। लेकिन कंपनी का कहना है कि इन्हें भी बहुत जल्दी लागू किया जाएगा।




