राष्ट्रीय

करोड़ो देश वासियों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से महंगे हो सकते हैं यह सामान, फटाफट से चेक करें पूरी LIST

1 April Price Hike News
x
1 April Price Hike News: मार्च का महीना समाप्त होने वाला है। अप्रैल माह की शुरुआत में कुछ सामान महंगे हो रहे हैं तो कुछ सस्ते भी होंगे।

1 April Price Hike News: मार्च का महीना समाप्त होने वाला है। अप्रैल माह की शुरुआत में कुछ सामान महंगे हो रहे हैं तो कुछ सस्ते भी होंगे। आइए इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें। महंगा होने वाले होने वाले सामान की लिस्ट सोशल मीडिया में जारी की गई है। कौन सा सामान कितना महंगा हो सकता है और कौन सा सामान सस्ता होगा इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें।

महंगे होंगे यह सामान

जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2023 से आयात शुल्क में इजाफा होने की वजह से कुछ घरेलू सामान महंगे हे सकते हैं। आयात शुल्क बढ़ाने की सरकार ने घोषणा कर दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023 की घोषणा में इस बात की जानकारी दी है। बताया गया है कि चिमनियों पर सीमा शुल्क में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बताया गया है कि प्लास्टिक के सामान, आभूषण, हाई ग्लास पेपर, विटामिन, निजी विमान, हेलीकॉप्टर, इलेक्ट्रिक चिमनी, सोना, प्लेटिनम के सामान तथा हाई एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान महंगे हो सकते हैं।

महंगे होने वाले सामानों की लिस्ट में घरेलू इलेक्ट्रॉनिक चिमनी, आभूषण, आयातित सामान, सिगरेट, सोना, प्लैटिनम तथा चांदी के बर्तन भी शामिल हैं।

सस्ते होंगे यह सामान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि 1 अप्रैल से जहां कुछ सामानों की कीमत बढ़ रही है वहीं कुछ आवश्यक वस्तुओं को सस्ता भी किया गया है। जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल से कैमरा लेंस, स्मार्टफोन सस्ते होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कपड़ा, फ्रोजन मसल्स, फ्रोजन स्वीट, हींग और कोको बींस पर सीमा शुल्क कम कर दिया गया है। ऐसे में यह सामान भी सस्ते मिलेंगे।

बताया गया है कि सेल फोन के लिए कैमरा लेंस, पालिश किए गए हीरे पर टैक्स कम किया गया है। प्रयोगशाला में बने बनने वाले हीरे मैं इस्तेमाल होने वाले बीजों पर सीमा शुल्क घटाया गया है, जिससे यह सामान भी सस्ते होंगे।

बताया गया है कि सस्ते होने वाले सामान की लिस्ट में खिलौने, साइकिल, टीवी, मोबाइल, बिजली के वाहन, एलईडी टीवी तथा कैमरा लेंस को सस्ता किया गया है।

Next Story