राष्ट्रीय

Weather Forecast: 8 अप्रैल तक 12 राज्यों में हो सकती है बारिश, आंधी-बर्फबारी के भी आसार, फटाफट से जानें वेदर अपडेट

Weather Forecast
x
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अभी एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 अप्रैल तक देश के 12 राज्यों में कहीं बारिश तो कहीं आंधी चलने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अभी एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 अप्रैल तक देश के 12 राज्यों में कहीं बारिश तो कहीं आंधी चलने की संभावना है। साथ में बताया गया है कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी हो सकती है। यह सब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से हो रहा है। बताया गया है कि तापमान में वृद्धि होगी।

बढ़ेगा तापमान

बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाली हवाओं से तापमान बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान में जहां 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो जाएगी वही अधिकतम तापमान में 4 प्रतिशत तक की वृद्धि संभव है। ऐसे में आपको अब बहुत जल्दी तेज गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा। बताया गया है कि 10 अप्रैल के बाद तेज गर्मी पड़ेगी। लेकिन बीच-बीच में देश के कई राज्यों में बारिश भी होगी। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

देश के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राज्य असम मेघालय मणिपुर मे बारिश हो सकती है साथ में बर्फबारी भी होगी। अरुणाचल प्रदेश के न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

इसी तरह बताया गया है कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली मे गर्मी का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। हरियाणा का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हरियाणा में हवाओं का रुख भी तेज होता जा रहा है। बदलते मौसम की वजह से अलर्ट भी जारी किया गया है।

इसी तरह पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। कहा गया है कि यहां एक-दो दिन में बादलों का डेरा नजर आने लगेगा। साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गरज चमक भी हो सकती है साथ में हल्की बारिश होगी।

मौसम विभाग की माने तो अंडमान निकोबार दीप समूह, मिजोरम, त्रिपुरा, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पांडिचेरी के साथ ही कर्नाटक में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू कश्मीर लद्दाख में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होगी। कहा गया है कि उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है।

Next Story