राष्ट्रीय

IMD Alert! 8 राज्यों में बारिश के आसार तो 6 में शीत लहर की चेतावनी, फटाफट से जानें आपके राज्य का हाल

weather news
x
मौसम विभाग की माने तो देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

IMD Weather Alert News: मौसम विभाग की माने तो देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। यह बात अलग है कि बारिश माध्यम स्तर पर होगी। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि देश के 6 राज्यों में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए राज्यों को अलर्ट जारी किया है। आइए देखें देश के किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम।

12 राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देश के 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि महाराष्ट्र के पुणे सहित केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है बताया गया है कि 22 दिसंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

बदला है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पूर्व और पूर्व भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश होगी। कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है। अगले 24 घंटे में बताए गए क्षेत्रों में मध्यम स्तर तक की बारिश होगी।

बढी शीतलहर

देश के कई राज्यों में शीतलहर का दौर जारी है। वही बताया जा रहा है कि आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग के बताए अनुसार दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यह बात अलग है कि आने वाले जनवरी के महीने में और अधिक ठंड पड़ेगी।

इसी तरह बताया गया है कि राजस्थान विगत 1 सप्ताह से शीतलहर की चपेट में है। राजस्थान के कई जिलों के तापमान 1 डिग्री से नीचे आ रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा दर्ज किए गए आंकड़े के अनुसार राजस्थान के फतेहपुर में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह चूरू मे न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अलवर, हनुमानगढ़ और करौली में तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। शेखावटी के साथ ही अलवर में एलो अलर्ट जारी किया गया है।

मैदानी इलाकों में भी बढ़ेगी ठंड

इसी तरह मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल राजस्थान पंजाब और उत्तरी उत्तर प्रदेश मे एलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा में रात का तापमान 3 डिग्री नीचे आ जाएगा। ऐसे में रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

उत्तराखंड, हिमाचल, लेह, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिससे यहां का पारा निचले स्तर तक पहुंच जाएगा।

लखनऊ तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। लखनऊ शहर के आसपास शीतलहर की संभावना बताई गई है। यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जाएगा।

Next Story