राष्ट्रीय

Monsoon Update: देश के कई राज्यों में तेज बारिश के आसार, जानिए आपके प्रदेश का हाल

Monsoon Update
x
Weather News Today: मानसून भारत के कई राज्यों में अपनी दस्तक दे चूका है और अब मानसून धीरे-धीरे पूरे भारत में अपने पैर पसार रहा है।

Weather News Today: मानसून भारत के कई राज्यों में अपनी दस्तक दे चूका है और अब मानसून धीरे-धीरे पूरे भारत में अपने पैर पसार रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले महीने के पहले हफ्ते तक मानसून पूरे भारत में अपना कब्ज़ा कर लेगा।

मौसम वभाग के जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश मानसून अब तेजी से सक्रिय होने जा रहा है। विभाग ने यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने इस दौरान तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाएं जताई है।

अगले 24 घंटो में यहां हो सकती है वर्षा

  • मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र तट, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम तो कहीं कहीं भारी बारिश की संभावनाएं है।
  • जानकारी के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
  • मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

इस हफ्ते यहां बारिश के आसार

  • मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
  • विभाग ने जानकारी दी है कि 26, 28 व 29 जून को ओडिशा, 26-29 जून को बिहार और 28-29 को झारखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • बता दें कि 26 से 29 जून के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी यूपी तथा 28 और 29 जून को हिमाचल प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट गरज के साथ बारिश की संभावना है।
Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story