राष्ट्रीय

दिवाली पर्व पर ट्रेन के टाइम में हुआ बदलाव, जान ले समय वरना करनी पड़ सकती है कठिन यात्रा

Haldighati Express
x

Haldighati Express

दिल्ली मेट्रो ने दिवाली पर्व पर ट्रेन के टाइम में बदलाव किए है.

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दौड़ने वाली मैट्रो ट्रेन यात्रियों के लिए एक सुगम साधान के रूप में है। जिसमें प्रति दिन लाखों यात्री अपने गंतव्य के लिए सफर करते है। तो वही दीवाली पर्व के दिन मैट्रो ट्रेन के टाइम में बदलाव किया गया है। नए समय के निर्धारण से यात्रियों को समस्या भी आ सकती है।

जाने क्या है समय

मैट्रो ट्रेन संचालन को लेकर जो खबरें आ रही है उसके तहत दीपावली पर्व पर ट्रेन का संचालन रात 10 तक ही किया जाएगा, यानि कि रात में लोग जल्दी अपना सफर पूरा कर लें अन्यथा उन्हे समस्या आएगी, दरअसल आम दिनों में मैट्रो ट्रेन का संचालन रात 12 बजे तक किया जाता है, लेकिन दीवाली की रात 10 बजे तक ही समय निर्धारित किया गया है, तो वही अन्य दिनों में मैट्रो ट्रेन पूर्व की तरह ही अपने तय समय यानि की रात 12 बजे तक यात्रियों के लिए सेवा देगी।

अन्य वाहनों पर होना पड़ेगा निर्भर

ज्ञात हो कि दीवाली पर्व के रात मैट्रो ट्रेन टर्मिनल में रात 10 बजे तक ही सेवा देगी, टर्मिनल वह स्टेशन है जंहा से ट्रेन की यात्रा सामाप्त हो जाती है, आम दिनों में मैट्रो ट्रेन का टर्मिनल टाइम रात 11.59 तक का है।

ज्ञात हो कि दीवाली पर्व के चलते दिल्ली की बाजार भी खरीदारों से गुलजार है। लोगो की भीड़ बाजार में पहुच रही है। वही 22 फरवरी को धनतेरस और 24 फरवरी को दीवाली पर्व पर बाजार में और ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है, बाजार पहुचने वालों को रात 10 बजे के पहले मैट्रो ट्रेन सेवा का लाभ लेते हुए अपने गंतव्य तक पहुचना पड़ेगा।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story