राष्ट्रीय

LPG Price Hike: फिर महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, एक माह में दूसरी बार बढ़े दाम

Ujjwala Yojana News
x
LPG Price Hike: 3.50 पैसे घरेलू एवं 8 रूपये कॉमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम

नई दिल्ली। गैंस सिलेंडर की ज्वाला एक बार फिर मंहगी हो गई हैं। इस बार कामर्शियल एंव घरेलू गैंस दोनों के दामों में बढ़ोतरी की गई है। गुरूवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 3 रुपए 50 पैसे एंव कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 8 रुपए बढ़ा दिए है। एक महीने में यह लगातार दूसरी बार है, जब गैस के दाम बढ़ाए गए हैं।

महानगरों में हुए यह रेट

एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ जाने के बाद दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। ज्ञात हो की एक वर्ष में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रूपये तक बढ़े है। एक वर्ष पूर्व गैंस के दाम 809 रूपये थें जो कि बढ़ कर अब 1003 रूपये हो गए है। वही कोलकाता में 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए तक रेट पहुच गए हैं, जबकि देश के लगभग सभी स्थानों में घरेलू एलपीजी के दाम 1000 रूपये के पार हो गए है।

मई में दूसरी बार बढ़े दाम

देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ाए गए थें और उस समय 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

कॉमर्शियल सिलेंडर भी महंगा

19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट भी बढ़ गया है और इसमें 8 रुपए की वृद्धि की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2,354, कोलकाता में 2,454, मुंबई में 2,306 और चेन्नई में 2,507 का बिक रहा है। इसके पूर्व कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 10 रूपये कंम किए गए थे।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story