राष्ट्रीय

महिला को हुआ सांड से प्यार, जल्द लेने जा रही 7 फेरे

महिला को हुआ सांड से प्यार, जल्द लेने जा रही 7 फेरे
x
प्यार के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन यह किस्सा कुछ ज्यादा ही अजीबोगरीब लगता है.

प्यार के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन यह किस्सा कुछ ज्यादा ही अजीबोगरीब लगता है। इस प्यार के बारे में आप सुनकर दंग रह जाएंगे। शायद है आपकी हंसी न रुके या फिर आप सोचने पर मजबूर हो जाएं कि क्या ऐसा संभव है। एक अच्छी खासी गृहस्थ जीवन बिता रही शादीशुदा महिला को सांड से प्यार हो गया। प्यार भी ऐसा वैसा नहीं कि जानवरों से रुचि रखने वाला प्यार। उसे तो सांड में अपना पति दिखाई देने लगा। अब उससे शादी करने वाली है।

कहां का है मामला, क्या है कहानी

महिला और सांड के बीच इश्क का मामला कल्याणपुर का है। जहां महिला पहले से शादीशुदा है महिला का पति कल्याणपुर में ही मेडिकल स्टोर संचालित करता है। इस मामले में बताया गया है कि महिला आम दिनचर्या के तहत घर के बाहर विचरण करने वाले आवारा सांड को एक रोटी खिलाया करती थी। धीरे-धीरे महिला को उस सांड से लगव होता गया। लगाव भी इतना ज्यादा हुआ कि अगर वह सांड को न देखे तो बेचैन हो जाती थी। धीरे-धीरे सांड से महिला का यह लगाव इश्क में परिवर्तित हो गया। अब महिला सांड के साथ अपना जीवन बिताना चाहती है।

महिला दे रही अजीब तर्क

महिला और सांड के बीच के इस रिश्ते पर जब कोई बात करता है तो वह अजीबोगरीब तर्क देती है। महिला का कहना है कि सांड उसकी सब बातों का जवाब देता है। इशारे करता है। साथ ही महिला द्वारा कही हुई हर बात को समझता है।

करेगी कोर्ट मैरिज

महिला ने उस बैल का नाम राजू रखा हुआ है। महिला का कहना है कि वह राजू के साथ कोर्ट मैरिज करेगी। कोर्ट मैरिज के बाद वह उसके साथ धूमधाम से रीति रिवाज के साथ पुनः विवाह के बंधन में बंधेगी। महिला की इस तरह की बातें सुनकर लोग हैरान हैं।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story