राष्ट्रीय

5 बच्चों की मां ने घर से भागकर 24 साल के युवक से मंदिर में रचाई शादी, कुछ दिन पहले की थी अपने बेटे की शादी

5 बच्चों की मां ने घर से भागकर 24 साल के युवक से मंदिर में रचाई शादी, कुछ दिन पहले की थी अपने बेटे की शादी
x
एक निर्मोही मां जो अपने 5 बच्चों को छोड़कर 24 साल के युवक के साथ घर छोड़कर रफूचक्कर हो गई और मंदिर में जाकर शादी कर ली.

Bride Became Mother Of Five Children: इसे प्यार कहे या प्यार का अंधापन। एक निर्मोही मां जो अपने 5 बच्चों को छोड़कर 24 साल के युवक के साथ घर छोड़कर रफूचक्कर हो गई और मंदिर में जाकर शादी कर ली। यह मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का बताया जा रहा है। महिला की इस हरकत के बाद चारों ओर इसी बात की चर्चा है कि क्या मां को अपने बच्चों की याद नहीं आएगी। हालांकि मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

क्या है पूरा मामला 5 Baccho ko chodhkar mahila ne rachai 24 sal ke yuvak se shadi

जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के रहने वाली एक महिला ने 24 साल की युवक के साथ ससुराल से भाग कर शादी रचा ली। यह मामला लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी क्षेत्र का है। जाता है कि महिला का विवाह मुंडा बजरिया गांव में हुआ था। ससुराल में वह प्रेम पूर्वक रह रही थी। लेकिन एक युवक के संपर्क में आई और उसके प्यार में पडकर सारी मर्यादा भूल गई। बताया जाता है कि उक्त महिला पहले से शादीशुदा है। साथ ही उसके 5 बच्चे भी हैं। लेकिन महिला प्यार में इस तरह अंधी हुई कि अपने बच्चों और घर परिवार को छोड़कर रफूचक्कर हो गई।

मंदिर में की शादी Premi Sang farar hui 5 baccho ki maa

बताया जाता है कि उक्त महिला घर से भागकर दूर के एक गांव में जाकर मंदिर में शादी रचाई। बताया जाता है कि युवक भी अपने से बड़ी महिला के साथ शादी करने में कोई संकोच नहीं किया। युवक मंदिर में पहुंचकर भगवान को सिंदूर अर्पित करने के बाद वही सिंदूर महिला के मांग में भर दिया।

शादी कार्यक्रम में हुई थी युवक से मुलाकात

बताया जाता है कि उस महिला को युवक के साथ पहली मुलाकात एक शादी कार्यक्रम में हुई थी। युवक और महिला एक दूसरे के काफी नजदीक आने लगे। लेकिन उम्र में इतना बड़ा अंतर होने की वजह से लोगों ने उसकी इस नजदीकी को नजरअंदाज कर दिया। लोगों को क्या पता था कि अंदर ही अंदर क्या गुल खिलाए जा रहे हैं।

Next Story