राष्ट्रीय

PM MODI को 10th CLASS के छात्र ने लिखा पत्र, CORONAVIRUS को लेकर दी ऐसी सलाह कि MODI भी रह गए दंग

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:48 AM IST
PM MODI को 10th CLASS के छात्र ने लिखा पत्र, CORONAVIRUS को लेकर दी ऐसी सलाह कि MODI भी रह गए दंग
x
PM MODI को 10th CLASS के छात्र ने लिखा पत्र CORONAVIRUS को लेकर दी ऐसी सलाह कि MODI भी रह गए दंग CORONAVIRUS के

PM MODI को 10th CLASS के छात्र ने लिखा पत्र, CORONAVIRUS को लेकर दी ऐसी सलाह कि MODI भी रह गए दंग

CORONAVIRUS के संक्रमण से लड़ने के लिए पूरी दुनिया हर स्तर पर कोशिश कर रही है। इस खतरनाक वायरस का वैक्सीन न बन पाने की वजह से यह दिन पर दिन खतरनाक होता जा रहा है। भारत में भी हर दिन गुजरने के साथ CORONA POSITIVE मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस आपदा से निपटने के लिए सरकार को आर्थिक मदद देने के लिए कई बड़ी हस्तियां आगे आईं हैं। केंद्र और राज्य सरकारें भी हरसंभव कोशिश कर रही हैं। इस बीच एक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने CORONAVIRUS से लड़ने के लिए PM MODI को सलाह दी है। इस दिलचस्प सलाह को जानकर हर कोई तारीफ करता नजर आ रहा है।

PM MODI को पत्र लिखकर कही ये बात

देहरादून में रहने वाला अभिनव कुमार शर्मा सिर्फ 15 साल का है और वह 10वीं कक्षा का छात्र है। देश में CORONAVIRUS के दिन पर दिन बढ़ते खतरे के बीच PM MODI को इससे लड़ने के लिए सलाह दी है। अभिनव ने कहा कि इस नाजुक वक्त में आर्थिक संकट को दूर करने के लिए केंद्र सरकार को देश की सभी धार्मिक संस्थाओं को आदेश देना चाहिए कि भगवान के नाम पर जमा धन राशि में से 80 फीसदी राशि को सरकार के कोष में डोनेट करें। यह सभी संस्थाओं के लिए अनिवार्य होना चाहिए।

अभिनव ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि 'मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि अगर उनके बच्चों को बचाने में पैसा लगेगा तो वे जरूर बहुत खुश होंगे। हम सभी लोगों में मानवता के प्रति ज्यादा विश्वास जगेगा।'

अभिनव ने आगे लिखा 'हमारे प्रधानमंत्री ने बताया है कि सिर्फ Social Distancing ही हमें बचा सकती है। ऐसे में मैं उम्मीद करता हूं कि यह Lockdown थोड़ा और आगे बढ़ सकता है लेकिन इस दौरान बेहतर व्यवस्थाएं होना चाहिए जिससे किसी को कोई परेशानी न हो।'

स्वास्थ्य सेवा में हैं माता, पिता

अभिनव द्वारा PM MODI को लिखा गया यह पत्र भावुक कर देने वाला है। अभिनव के माता पिता भी स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हैं। उनका कहना है कि वह कोरोना महामारी पर चीन में हुई मौतों के बाद से ही पैनी नजर बनाया हुआ था।

Next Story