राष्ट्रीय

Teachers Recruitment Canceled 2022: बुरी खबर! 93000 शिक्षकों की भर्ती रद्द, फटाफट जाने

MP Teacher Posting List 2022
x

MP Teacher Posting List 2022

Recruitment Of Teachers Rajasthan: राजस्थान में 93 हजार पदों पर गेस्ट फैकेल्टी शिक्षकों की भर्ती (Rajasthan Guest Faculty Teachers Recruitment) होनी थी जो अब खटाई में पड़ गई है.

Recruitment Of Teachers Rajasthan 2022: राजस्थान में 93 हजार पदों पर गेस्ट फैकेल्टी शिक्षकों की भर्ती (Rajasthan Guest Faculty Teachers Recruitment) होनी थी जो अब खटाई में पड़ गई है। एससी-एसटी संगठनों ने इसका विरोध किया था जिसके बाद लगा कि मामला न्यायालय में पहुंच जाएगा। इन बातों को ध्यान में रखते हुए एन वक्त पर भर्ती पर रोक लगा दी गई। अब यह भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी इस पर संशय बरकरार है। बेरोजगार युवाओं के साथ यह बड़ा छलावा हुआ है।

क्यों फंस गया मामला Rajasthan Guest Faculty Teachers Recruitment

जानकारी के अनुसार राजस्थान राजस्थान में विद्या संबल योजना में शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की जानी थी। लेकिन इसमें आरक्षण प्रक्रिया को ध्यान में नहीं रखा गया। ऐसे में एससी-एसटी संगठनों ने सीएम और राज्यपाल तक सर्वप्रथम आपत्ति जताई। जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया पूरी भर्ती प्रक्रिया रोक दी।

कहां कितनी होनी थी भर्ती Rajasthan Guest Faculty Teachers Recruitment

जानकारी के अनुसार राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकेल्टी के 93000 पदों पर भर्ती की जानी थी। इसके लिए 2 नवंबर को आवेदन मंगाए गए थे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख थी वही 9 नवंबर को लिस्ट जारी की जाती थी। पूर्व में तय योजना के अनुसार स्थाई मेरिट लिस्ट 11 नवंबर को जारी होनी थी।

वही 12 से 14 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करवाने का समय निश्चित किया गया था। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट 16 नवंबर को जारी होनी थी। 17 और 18 नवंबर को दस्तावेजों की जांच की जांच तथा 19 नवंबर को चयनित शिक्षको को चार्ज संभालना था।

क्या दर्ज करवाया गया विरोध Rajasthan Guest Faculty Teachers Recruitment

एससी एसटी संगठन के नेताओं द्वारा विरोध दर्ज करवाया गया। जिसमें भगवान सिंह बाबा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार सरकारी बैक डोर से भर्ती करने की योजना में इस तरह कार्य किया करती हैं। उनका कहना था कि पहले संविदा आधार पर भर्ती की जाती है और इसके बाद चुनाव के समय लाभ लेने के लिए संविदा कर्मियों को नियमित कर वोट बैंक बनाया जाता है।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि हम भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। हम भी चाहते हैं कि राजस्थान में बेरोजगारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है इसलिए भर्ती अवश्य होनी चाहिए। हम भर्ती का कतई विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन प्रक्रिया सर्वजन हिताय होनी चाहिए।

पहले थी रिटायर्ड शिक्षकों को भरने की योजना Rajasthan Guest Faculty Teachers Recruitment

राजस्थान में शिक्षा विभाग पहले रिटायर्ड शिक्षकों की भर्ती करने की योजना बना रहा था। लेकिन रिटायर्ड शिक्षकों ने इस पर रुचि नहीं ली। अब बीएड और रीट पास पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने आवेदन मंगाए गये थे। लेकिन ऐन वक्त पर इस प्रक्रिया को रोक दिया।

माना जा रहा था कि रिटायर्ड शिक्षक मानदेय कम होने की वजह से रुचि नहीं ली। जानकारी के अनुसार शिक्षक लेवल प्रथम, लेबल द्वितीय, प्रयोगशाला सहायक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक के लिए 300 प्रति घंटा या फिर 21000 रुपए अधिकतम हर महीने तय की गई थी।

इसी तरह कक्षा 9 और 10 के लिए भर्ती होने वाले शिक्षकों को 350 रुपए प्रति घंटे और अधिकतम 25000 रुपए तथा कक्षा 11 और 12 के लिए नियुक्त होने वाले शिक्षकों को 400 रुपए प्रति घंटे और अधिकतम 30 हजार रुपए महीना मानदेय निर्धारित किया गया था। शायद इस मानदेय की वजह से रिटायर्ड शिक्षकों ने रुचि नहीं ली।

Next Story