राष्ट्रीय

Teacher Recruitment 2023: शिक्षक भर्ती में बढ़ने वाले हैं पद, तृतीय श्रेणी शिक्षक हुए प्रमोट, लेवल-2 के 4317 पद खाली होंगे

MP School News
x
Teacher Recruitment: स्कूलों में बेहतर पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षकों की भर्ती की जानी है.

Teacher Recruitment 2022-23, Rajasthan Teacher Recruitment 2023: स्कूलों में बेहतर पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए प्रक्रिया चालू है। वहीं इसी बीच सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 में डीपीसी करते हुए 4317 तृतीय श्रेणी शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ देने जा रही है। शिक्षकों के इस पदोन्नति के बाद लेवल 2 के 4317 पद रिक्त होंगे। वही अभी वर्ष 2022-23 के लिए डीपीसी होना शेष है। इन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए बताया जा रहा है कि लगभग 8000 पदों पर अतिरिक्त भर्ती हो सकती है।

कितने पदों पर हो रही भर्ती Rajasthan Teacher Recruitment 2023

जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार इस वर्ष फरवरी में लेबल 2 के 31500 पदों पर भर्ती ने के लिए कहा था लेकिन बाद में 6000 पद घटाकर 25000 पद कर दिए गए। लेकिन सरकार ने प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए 1500 बढ़ोतरी की बात कही और अब करीब 27000 पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। लेकिन डीपीसी की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि और अधिक पद बढ़ेंगे।

शुरू है आवेदन की प्रक्रिया Rajasthan Teacher Recruitment 2023

जानकारी के अनुसार अध्यापक भर्ती 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी निश्चित की गई है। 25 से 28 फरवरी तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कुल रिक्त पदों की संख्या 48000 है।

खाली होंगे 4317 पद Rajasthan Teacher Recruitment 2023

शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 मे 8 मंडलों की डीपीसी करते हुए 4317 श्रेणी शिक्षकों का वरिष्ठ अध्यापक के पद पर पदोन्नत करना निश्चित किया है। इसके लिए शिक्षकों की चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वही अभी सत्र 2022 और 23 की डीपीसी बाकी है।

रिक्त हुए 4317 तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पदों को ध्यान में रखते हुए होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। अगर दोनों ही सत्रों के डीपीसी की बात करें तो लगभग 8000 पद रिक्त होंगे। जिस पर भर्ती के लिए राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने मांग की है।

किस मंडल में कितने होंगे पदोन्नत Rajasthan Teacher Recruitment 2023

अगर 8 मंडलों पर नजर दौड़ाई जाए तो अजमेर में 777, कोटा में 417, बीकानेर में 390, चूरू में 309, जोधपुर में 981, जयपुर में 332, भरतपुर में 575, पाली में 537 तृतीय श्रेणी शिक्षकों को वरिष्ठ अध्यापक के पद पर पदोन्नत के लिए चयनित किया गया है।

Next Story