राष्ट्रीय

स्वर कोकिला Lata Mangeshkar का स्वास्थ ICU में जस का तस, डॉक्टरों ने कहा 'फैंस भगवान से करें प्रार्थना'

Lata Mangeshkar Corona Positive
x
मुबंई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेस्कर (Lata Mangeshkar) का चला रहा ईलाज

Lata Mangeshkar Health News: हिन्दी फिल्मों की गायक लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में ईलाज चला रहा हैं। 92 वर्षीय लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया के चलते पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल प्रशासन ने रविवार को लता मंगेशकर के स्वास्थ को लेकर जो बयान जारी किया है उसमें बताया है कि लता मंगेशकर को देखभाल की जरूरत है। ईलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अभी भी पहले जैसी ही बनी हुई है।

प्रार्थना करें फैंस

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के ईलाज में लगे डॉक्टर पल-पल उनका हेल्थ चेकअप कर रहे है तो वही डॉक्टरों का कहना है कि फैंस उनके जल्द से जल्द रिकवर होने के लिए प्रार्थना भी करें।

स्वर कोकिला को 2 वर्ष पहले नवंबर 2019 में भी सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब उनका 28 दिनो तक अस्पताल में ईलाज चला था।

स्टाफ के सदस्य से कोरोना

बताया जाता है कि घर में काम करने वाले स्टाफ मेंबर्स सामान लेने बाहर आते-जाते रहते हैं। उनमें से ही एक स्टाफ मेंबर संक्रमित हो गया था। लता दीदी उसके संपर्क में आई थीं, इसलिए उनका कोविड टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

लता मुंबई के पैडर रोड स्थित अपने घर में परिवार के साथ रहती हैं। वे पिछले दो वर्षो ये ज्यादा समय से घर पर ही रह रही है और किसी से मिलती-जुलती भी नहीं हैं।

13 वर्ष की आयु में शुरू किया था कैरियर

लता मंगेशकर ने 1942 में महज 13 वर्ष की आयु में अपने कैरियर की शुरूआत की थी। वे भारतीय सिनेमा के सबसे महान गायकों में से एक है। उन्हें संगीत की दुनिया में 80 साल हो चुके हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं।

अवार्डो से हैं लवरेज

भारत की कोकिला के रूप में जानी जाने वाली गायिका लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई अन्य पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया है। संगीत में उनके योगदान को देखते हुए 2001 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया था।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story