राष्ट्रीय

Success Story In Hindi: दिहाड़ी मजदूर के 17 साल के बेटे ने दुनिया में हासिल किया छठा स्थान, अमेरिका में पढ़ाई के लिए मिली 2.5 करोड़ की स्कॉलरशिप

Scholarship Exam In America
x

Scholarship Exam In America

Scholarship Exam In America: बिहार के रहने वाले प्रेम कुमार (Prem Kumar from Bihar 2.5 crore scholarship In America) को 2.5 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप मिली.

Dihadi Majdoor Ke Bete Ko Mili 2.5 crore scholarship: यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि हमारे देश की माटी कैसे-कैसे लालो को अपनी गोद में तैयार करती है। इतने प्रतिभावान युवक निकल कर सामने आते हैं जिनके लिए कल्पना करना भी मुश्किल होता है। लेकिन वाह रे भारत के बिहार (Bihar) प्रांत की माटी जिसने ऐसे लाल को जन्म दिया जो स्कॉलरशिप एग्जाम (Scholarship Exam In America) निकाल कर आज अमेरिका में स्नातक की पढ़ाई करने जाएगा। यह युवक एक गरीब और मजदूर का बेटा है।

12 वर्ष पूर्व गुजर गई मां

हम बात कर रहे हैं बिहार के रहने वाले उस नवयुवक प्रेम कुमार के बारे में, जो मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका जाएगा। प्रेम की मां का निधन लकवे का शिकार हो जाने की वजह से 12 वर्ष पूर्व हुआ था। ऐसा इसलिए बताया जा रहा है कि बिन मां की संतान ने गरीबी की आंचल में कितनी मेहनत और मशक्कत करने के बाद यह मुकाम हासिल किया।

2ः50 करोड़ की स्कॉलरशिप

बिहार के रहने वाले प्रेम कुमार (Prem Kumar from Bihar 2.5 crore scholarship In America) को ढाई करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप मिली है। यह स्कॉलरशिप लाफ़ायेट कॉलेज अमेरिका द्वारा दिया गया है। इस स्कॉलरशिप को हासिल करने के लिए प्रेम कुमार ने दिन रात एक कर दिया। उसने 6वां स्थान हांसिल किया है। आज हालत यह है कि लोग उसे पढ़ते हुए देखकर हैरानी में पड़ जाते हैं। साथ ही अपने बच्चों को भी प्रेमकुमार का नाम लेकर प्रेरित कर रहे हैं।

गलत नहीं होगा कि अगर हम और आप भी उस लड़के को पढ़ते हुए देखे तो हम भी हैरानी में पड़ जाएंगे। ऐसा नहीं है कि लोगों ने किसी को पढ़ते हुए नहीं देखा। प्रेम कुमार की घरेलू स्थिति और पढ़ाई जब दोनों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो पता चलता है वास्तव में इस लड़के ने तो कमाल कर दिया

घास फूस की बनी एक झोपड़ी उसी में चैन से बैठकर पूरे मनोयोग से पढ़ाई में व्यस्त प्रेम कुमार को जिसने भी देखा है वह उसकी इस सफलता पर वाह-वाह करने लगा।

प्रेम कुमार बिहार ब्रांच के फुलवारी शरीफ के गोनपुरा महादलित बस्ती की झोपड़पट्टी में रहने वाला युवक है। आज यह युवक अमेरिका के एक बड़े कॉलेज में पढ़ाई करेगा। प्रेम कुमार को मिली इस सफलता पर गांव क्षेत्र के सभी समाज के लोग बधाई दे रहे हैं।

Next Story