राष्ट्रीय

ओडिशा में तूफान उठा है, क्या मध्य प्रदेश में इसका असर दिखेगा? 18 जिलों में यलो अलर्ट है

ओडिशा में तूफान उठा है, क्या मध्य प्रदेश में इसका असर दिखेगा? 18 जिलों में यलो अलर्ट है
x
ओडिशा में चक्रवाती तूफान: ओडिशा के 18 जिलों में 48 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. 17 NDRF और 20 ODRAF की टीमों को तैनात किया गया है

ओडिशा में तूफान: देश के ओडिशा राज्य में तूफान उठ रहा है, IMD का कहना है कि अगले 48 घंटों में 40-50 किमी की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलेगीं और तूफान के साथ बारिश भी होगी। ओडिशा के 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है और 17 NDRF व 20 ODRAF की टीमों सहित 175 फायर ब्रिगेड को लोगों की मदद करने के लिए तैनात कर दिया गया है.

ओडिशा में उठे चक्रवाती तूफान के कारण दिल्ली-नोएडा के कुछ हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिला है. इलाके में ओला गिरे हैं तो कहीं बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह से अंडमान सागर और उससे ससटे हुए दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है, जिसके चलते चक्रवातीय तूफान 48 घंटों में तेज़ी से बढ़ने वाला है.

ओडिशा के लिए IMD ने चेतावनी जारी की है

मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ओड़िशा के पुरी, ढेंकनाल और नॉर्थ कोस्टल सहित कई जिलों में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक तेज हवाएं चल सकती हैं। अंडमान सागर में निम्न दबाव की वजह से शुक्रवार को ही साइक्लोन तेज़ी से बढ़ने शुरू कर चुका है.

8 मई तक यह तूफ़ान भयावह रूप ले सकता है जिसके चलते राज्य में तबाही भी हो सकती है. तब हवा की रफ़्तार 75 किलोमीटर की रफ़्तार से चल सकती हैं.

ओडिशा के तूफान का असर कहां-कहां दिखाई देगा

इस चक्रवातीय तूफान का असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघायलय, नागालैंड, मिजोरम, झारखंड, और उत्तर पूर्वी राज्यों में दिखाई देगा। उत्तर प्रदेश में थोड़ा बहुत असर दिख सकता है लेकिन मध्य प्रदेश में इस चक्रवातीय तूफान का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ने वाला है.


Next Story