राष्ट्रीय

Startup India: 5 साल में 5.5 लाख से ज्यादा jobs हुई क्रिएट, 50 हज़ार स्टार्टअप को मिली DPIIT से मान्यता

Ankit Neelam Dubey
3 Jun 2021 10:02 PM GMT
Startup India: 5 साल में 5.5 लाख से ज्यादा jobs हुई क्रिएट, 50 हज़ार स्टार्टअप को मिली DPIIT से मान्यता
x
Startup India: More than 5.5 lakh jobs created in 5 years, 50 thousand startups got recognition from DPIIT | Startup India | DPIIT | भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़वा देने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा Startup India को 16 जनवरी, 2016 को शुरू किया गया था।

भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़वा देने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा Startup India को 16 जनवरी, 2016 को शुरू किया गया था। इस पहल का उद्देश्य स्टार्टअप संस्कृति को उत्प्रेरित करना और भारत में इनोवेशन और entrepreneurship के लिए एक मजबूत और स्टार्टअप फ्रेंडली प्लेटफार्म का निर्माण करना है।

50,000 स्टार्टअप को DPIIT द्वारा मान्यता मिली

3 जून, 2021 तक, डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड DPIIT द्वारा 50,000 स्टार्टअप को मान्यता दी गई है, जिनमें से 19,896 को 1 अप्रैल, 2020 के बाद मान्यता मिली है।

मोदी के द्वारा शुरू की गई फ्लैगशिप स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम (Startup India program) ने पिछले 5 साल में करीब 5.5 लाख जॉब्स क्रिएट किए हैं।
Startup India पहल के शुभारंभ के साथ, मान्यता प्राप्त स्टार्टअप अब 623 जिलों में हैं। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कम से कम एक स्टार्टअप है। 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए विशिष्ट स्टार्टअप नीतियों की घोषणा की है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुजरात में स्टार्टअप्स की संख्या सबसे ज्यादा है।
मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स ने रोजगार क्रिएट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसमें प्रति स्टार्टअप औसतन 11 कर्मचारियों के साथ 48,093 स्टार्टअप्स द्वारा 5,49,842 नौकरियों की सूचना दी गई है। अकेले 2020-2021 की अवधि में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप द्वारा लगभग 1.7 लाख नौकरियां जेनेरेट की गईं।
'फ़ूड प्रोसेसिंग', 'प्रोडक्ट डेवलपमेंट', 'एप्लीकेशन डेवलपमेंट, 'आईटी कंसल्टिंग' और 'बिज़नेस सपोर्ट सर्विसेज' जैसे सेक्टरों में ज्यादा स्टार्टअप रजिस्टर हुए है।

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story