
Soundarya Death: सौंदर्या की कमरे में रस्सी से लटकती मिली लाश, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री BS Yediyurappa की थी नातिन

Former CM BS Yediyurappa's granddaughter Soundarya commits suicide: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की नातिन सौंदर्या (Soundarya Death) का धर के कमरें में लगे पंखे से रस्सी में लटकता शव मिलने से सनका खिच गया। घटना शुक्रवार की है और पुलिस प्रथमदृष्टा में इसे आत्महत्या मान रही है।
जानकारी के तहत सौंदर्या येदियुरप्पा की दूसरी बेटी पद्मावती की बेटी थीं। सौंदर्या की बॉडी उनके अपार्टमेंट में लटकी मिलीं। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सौंदर्या के शव को बोरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मां बनने वाली थी सौदर्या
खबरों के तहत 30 वर्षीय की सौंदर्या मां बनने वाली थी और उनके पेट में 4 महीने का एक बच्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पोस्ट प्रेग्नेंसी डिप्रेशन से जूझ रही थीं।
पेशे से थी डॉक्टर
सौंदर्या माउंट कैरमेल कॉलेज वसंत नगर में रहती थीं और रामैया हॉस्पिटल में डॉक्टर थीं। सौंदर्या की शादी डॉ. नीरज से 3-4 वर्ष पूर्व हुई थी। पति के सुबह 8 बजे काम पर निकल जाने के बाद सौंदर्या ने 10 बजे फांसी लगा ली।
बताया जा रहा है कि सुबह 10 हाउस मेड घर पर काम करने पहुचा था। आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नही खुला तो उसने सौदर्या के पति को फोन करके जानकारी दी। घर पहुचें पति ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वह सौदर्या का पंखे में बंधी रस्सी से शव लटका रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




