राष्ट्रीय

देश में अबतक 22.41 करोड़ लोगो को लग चुकी वैक्सीन, मिले 1.32 लाख नए कोरोना मामले

Ankit Neelam Dubey
4 Jun 2021 1:32 PM GMT
देश में अबतक 22.41 करोड़ लोगो को लग चुकी वैक्सीन, मिले 1.32 लाख नए कोरोना मामले
x
So far 22.41 crore people have been vaccinated in the country, 1.32 lakh new corona cases | Covid-19 Update | National news in hindi | भारत ने अब तक देश में COVID-19 वैक्सीन की 22 करोड़ 41 लाख से अधिक खुराकें दी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 28 लाख 75 हजार से अधिक टीकों की खुराक दी गई।

भारत ने अब तक देश में COVID-19 वैक्सीन की 22 करोड़ 41 लाख से अधिक खुराकें दी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 28 लाख 75 हजार से अधिक टीकों की खुराक दी गई। देश ने इस साल 16 जनवरी को दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

केंद्र सरकार ने अपने बयान में कहा की एक करोड़ 93 लाख से अधिक COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें प्रशासित किया जाना है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में COVID टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है। इसके अलावा, सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा टीकों की सीधी खरीद की सुविधा भी देती रही है।

मंत्रालय ने कहा, सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 24 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान कर चुकी हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आज के 1.32 लाख नए मामलों के साथ भारत में अब तक 2.85 करोड़ से अधिक Covid मामले दर्ज किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना से 2,713 मौते दर्ज की गयी है।

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story