
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: मूसेवाला को गोली मारने वाले दो गैंगस्टर्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

Sidhu Musewala murder: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले दो गैंगस्टर्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है, बता दें कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दोनों आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी दी है. गौरतलब है कि सुद्धू मूसेवाला की 29 मई को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी.
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी पकड़ाए
Sidhu Moosewala Killers Got Caught: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुभदीप सिंह सिद्धू Aka सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला की हत्या करने वाले 6 शूटर्स को आइडेंटिफाई किया था जिनमे से 2 शूटर्स पकड़ा गए हैं
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया की हमने मूसेवाला की हत्या में शामिल 6 आरोपियों की पहचान कर ली थी, किसने फायरिंग की, किसके पास मशीन गन थी और कौन किस गाड़ी से मूसेवाला की हत्या करने के लिए मानसा गया था हमने सब पता कर लिया था.
गोल्डी बराड़ के टच में थे हत्यारे
दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन दो हत्यारों को हमने पकड़ा है उन्हें कनाडा से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ऑपरेट कर रहा था, 29 मई की घटना के दिन एक बुलेरो को कशिश नाम का आरोपी चला रहा था, जिसे प्रियव्रत फौजी हिट कर रहा था और अंकित सिरसा, दीपक मुंडे इन लोगों के साथ था. ये चार लोग बुलरो गाड़ी में बैठे थे। जो कोरोला गाड़ी थी उसमे जगरूप रूपा, मनप्रीत मन्नू, उसके साथ बैठा था. जैसे ही सिद्धू मूसेवाला अपने घर से निकले, मुखबिर केकड़ा ने गोल्डी बराड़ को तुरंत इसकी जानकारी दी. कोरोला गाड़ी में बैठे आरोपी ने मूसेवाला की थार के सामने गाड़ी लगाकर फायरिंग की जिससे थार पंचर हो गई, फिर कोरोला में सवार हत्यारे बाहर निकले, और फायरिंग शुरू कर दिए, वहीं पीछे से बुलेरो ने थार का रास्ता रोक दिया। इन सभी 6 लोगों ने मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।
वारदात के बाद बुलेरो और कोरोला में बैठे हत्यारे अलग-अलग रास्तों में निकल गए, बुलेरों वाले हत्यारों को केशव नाम के आरोपी ने फतेहबाद तक छोड़ा और वहां से वो अलग-अलग ठिकानों में छिपते रहे..
हत्यारों के पास हथियार मिले
दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए मूसेवाला के हत्यारों के पास से हैंड ग्रेनेड, लॉन्चर, डिटोनेटर, असॉल्ट राइफल, पिस्टल, 36 राउंड स्टार पिस्टल मिले हैं.




