
Sidharth Shukla Death: विशाल आदित्य सिंह का खुलासा, मौत के पहले मुझसे फोन पर सिद्धार्थ शुक्ला ने ऐसी बात कही थी, अब कांप उठता है दिल

सिद्धार्थ शुक्ला और विशाल आदित्य सिंह (बिग बॉस 13)
Sidharth Shukla Death: Bigg Boss 13 के विजेता और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का 2 सितंबर को निधन हो गया. उन्हें हार्टअटैक आया था. उनकी मौत के बाद बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के कंटेस्टेंट रहें विशाल आदित्य सिंह (Vishal Adtiya Singh) ने खुलासा किया है कि अभिनेता के निधन के दो-तीन दिन पहले उनकी फोन पर बात हुई थी.
Bigg Boss 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और विशाल आदित्य सिंह के बीच काफी झगड़े होते थें. शो के ख़त्म होने के बाद भी दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत नहीं हुई. न ही दोनों एक दूसरे से मिलते थें और न ही फोन पर बातें करते थें.
2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ था
2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का आकस्मिक निधन हो गया. उनकी मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस स्तब्ध रह गए. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने सिद्धार्थ को नम आँखों से अंतिम विदाई दी थी. अब विशाल आदित्य सिंह ने उन्हें याद करते हुए एक खुलासा किया है. विशाल आदित्य सिंह के मुताबिक़ अभिनेता से उनके मौत के दो-तीन दिन पहले ही मुलाक़ात हुई थी.
खबरों के मुताबिक टीवी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में विशाल के शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद सिद्धार्थ ने विशाल का नंबर ढूंढा और उनसे फोन पर आधे घंटे तक बात की. लेकिन तब विशाल नहीं जानते थे कि ये उन दोनों की आखिरी बात होगी.
हमारे बीच बातचीत बंद थी, लेकिन उन्होंने मुझे मिलने बुलाया
सिद्धार्थ के बारे में बातें करते हुए विशाल आदित्य सिंह ने मिड-डे को बताया कि बिग बॉस 13 में हुए झगड़ों के बाद से हम दोनों के बीच बातचीत बंद थी. हम न ही फोन पर बात करते थें और न ही बाहर मिलते थें. लेकिन जब खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron ke Khiladi 11) में मैंने पानी वाला स्टंट किया, जिसमें मुझे तैरना भी नहीं आता था. उसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने मेरा नंबर खोजा और मुझे कॉल किया.
उन्होंने मुझे कहा की, तुमने जो किया वो मैं कभी नहीं कर पाता. उनका ये कहना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. मुझे लगा कि दुनिया में ऐसे लोग मौजूद होने चाहिए, जो दूसरों की इतनी तारीफ करें.
मैंने और सिद्धार्थ ने आधे घंटे बात की थी
उन्होंने आगे कहा, हमने आधे घंटे तक बात की और ये बहुत ही अच्छी बातचीत थी. उसके बाद उन्होंने मुझे मिलने के लिए टेक्स्ट किया और हम मिले. उसके दो-तीन दिन बाद सिद्धार्थ की मौत की खबर आई और ये बहुत ही चौंकाने वाला था. मैं बहुत परेशान हूं और अभी भी ब्रह्मांड के बारे में सवाल कर रहा हूं कि क्या हुआ. उन्हें मुझे फोन करने या मिलने की जरूरत नहीं थी लेकिन फिर भी उन्होंने किया, ये मुझे जिंदगी भर याद रहेगा.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




