राष्ट्रीय

Shrikant Tyagi Case: पत्नी से पिट चुका है श्रीकांत त्यागी, कर चुका है बड़े-बड़े कांड, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Shrikant Tyagi Case: पत्नी से पिट चुका है श्रीकांत त्यागी, कर चुका है बड़े-बड़े कांड, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
x
Shrikant Tyagi Case: जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) लखनऊ के गोमती नगर में स्थित अपने फ्लैट में गैर महिला के साथ पकड़ा गया था।

Shrikant Tyagi 14 Day Judicial Custody: उत्तर प्रदेश (UP) के नोएडा कि ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी (Grand Omaxe Housing Society) में महिला को धक्का देने, गाली गलौज करने तथा अभद्र व्यवहार करने के आरोप में कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को अंततः पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्रीकांत त्यागी को भले ही साधारण वाद विवाद मामले पर सुर्खियों में आया लेकिन इस श्रीकांत त्यागी का काला चिट्ठा बहुत बड़ा है। यह बड़े कांड कर चुका है। अपना रौब बनाए रखने के लिए यह लाखों करोड़ों रुपए खर्च करता था। वहीं अय्याशी (Affair) के मामले में पत्नी से भी पिट चुका है। यह ज्यादा दिनों की बात नहीं है 2020 में पत्नी इसे रंगे हाथों दूसरी महिला के साथ पकड़ चुकी है।

क्या है महिला और श्रीकांत का मामला

पता चलता है कि श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) लखनऊ के गोमती नगर मैं स्थित अपने फ्लैट में गैर महिला के साथ पकड़ा गया था। श्रीकांत को पकड़ने वाला और कोई नहीं उसकी स्वयं की पत्नी थी। बताया जाता है कि जब श्रीकांत की पत्नी ने उसे दूसरी महिला के साथ अपने फ्लैट में पकड़ा तो श्रीकांत त्यागी, उसकी पत्नी तथा अन्य पकड़ी गई महिला के साथ जमकर विवाद हुआ और मारपीट भी हुई। बताया जाता है कि पत्नी ने श्रीकांत की भी पिटाई की थी। यह पूरा मारपीट का मामला फरवरी 2020 का बताया जा रहा है। इस मामले की रिपोर्ट श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने गोमती नगर थाने में दर्ज करवाई थी।

श्रीकांत गया जेल

मेरठ से मंगलवार को गिरफ्तार किए गए श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने डिस्टिक मे कोर्ट में पेश किया। वह से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

महंगी गाड़ियों का था शौक, रखते थे गनर

बताया जाता है कि श्रीकांत त्यागी को महंगी गाड़ियों का शौक था। उसके पास फॉर्च्यूनर, दो सफारी तथा एक होंडा सिविक गाड़ी है। गाड़ियों का शौक रखने वाला श्रीकांत कार के अंदर वॉकी टॉकी लगाकर रखा हुआ था। कुछ गाड़ियां उसकी पत्नी के नाम पर हैं। श्रीकांत के पांच वाहनों को सीज किया गया है।

बताते हैं कि श्रीकांत त्यागी का भले ही कोई बड़ा राजनीतिक कद नहीं था। उसके बाद भी श्रीकांत त्यागी अपने महंगे और लग्जरी वाहनों का शौक पूरा किया करता था। पति पत्नी के पास 7 गनर की सुरक्षा थी। जहां कहीं भी जाता था गनर उसके साथ होते थे। अपना रौब इस तरह बना कर रखा था कि जैसे कोई बड़ा राजनैतिक कद या फिर बड़ा सेलिब्रिटी हो।

Next Story