राष्ट्रीय

Shrikant Tyagi Arrest: मंझे अपराधियों की तरह चल रहा था श्रीकांत त्यागी, हर 3 घंटे में बदलता था लोकेशन, अब साथी भी हुए गिरफ्तार

Shrikant Tyagi Arrest: मंझे अपराधियों की तरह चल रहा था श्रीकांत त्यागी, हर 3 घंटे में बदलता था लोकेशन, अब साथी भी हुए गिरफ्तार
x
Shrikant Tyagi Noida: नोएडा केस मामले का मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी के बाद अब उसके साथी भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

Shrikant Tyagi Kaise Giraftar Hua: ओमेक्स सोसायटी की महिलाओं के साथ विवाद मामले में पकड़ा गया मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) फरारी के दौरान शातिर अपराधियों की तरह चाल चल रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए वह हर तीन घंटे में अपनी लोकेशन बदल देता था, तथा मोबाइल बदल-बदल कर बात कर रहा था। पुलिस की साइबर सेल ने जब उसकी पत्नी तथा उससे जुड़े लोगों के मोबाईल को ट्रेस किया, तब जाकर वह मेरठ में पकड़ा गया।

ओमेक्स सोसायटी स्थित घर में छोड़ दिया था मोबाईल

बताया जा रहा है कि मामला बढ़ने के बाद श्रीकांत पुलिस का चकमा देने के लिए अपना मोबाईल ओमेक्स सोसायटी (Omaxe Society) स्थित घर पर ही छोड़ दिया था। वह अपनी पत्नी के संपर्क में था और अलग-अलग मोबाइल से बात कर रहा था। जानकारी के तहत वह 3 घंटे तक रुकने के बाद अगले स्थान के लिए निकल जाता था। उसकी चाल भी विपरीत दिशा में होती थी।

पुलिस के मुताबिक श्रीकांत त्यागी नोएडा से सबसे पहले देहरादून (Dehradun) पहुंचा, वहां से हरिद्वार गया, फिर ऋषिकेश उसके बाद सोमवार की देर शाम सहारनपुर आया, मंगलवार की सुबह वहां से मेरठ (Meerut) की श्रद्धापुरी इलाके में अपने जानने वाले के घर पहुंचा था। जहाँ से पुलिस ने उसे धर दबोचा।

उसके साथी भी गिरफ्तार

श्रीकांत त्यागी के फरारी के वक्त साथ रहने वाला उसका ड्राइवर राहुल भी पकड़ा गया। इसके साथ ही त्यागी का करीबी नकुल त्यागी भी पकड़ा गया, नकुल लगातार श्रीकांत की मदद कर रहा था। गिरफ्तारी के वक्त श्रीकांत के पास से बलेनो कार भी बरामद हुई है। सूत्रों ने बताया कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक शख्स से संपर्क किया. मध्यस्थता के बाद श्रीकांत त्यागी को पकड़ा गया।

Next Story