राष्ट्रीय

बड़ी खबर: शिमला में भूस्खलन की चपेट में आया शिव मंदिर, 9 की मौत

बड़ी खबर: शिमला में भूस्खलन की चपेट में आया शिव मंदिर, 9 की मौत
x
Shimla Summer Hill Badi Shiv Mandir Landslide News In Hindi: हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है।

Shimla Summer Hill Badi Shiv Mandir News In Hindi: हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है।

बता दें की यहां भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में एक शिव मंदिर आ गया। रिपोर्ट्स के अनुसार 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने आशंका है। शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार 9 शवों को मलबे से निकाला गया है। मौके पर बचाव अभियान जारी है। बताया गया की सावन के सोमवार की वजह से मंदिर में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। जो भूस्खलन की चपेट में आ गए।

बता दें की हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है। शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर लैंड स्लाइड भी हो रहा है। सावन के सोमवार की वजह से सुबह मंदिर में कई लोग पहुंचे थे।

Next Story