राष्ट्रीय

एमपी में कड़ाके की ठंड, दिखने लगा बर्फबारी का असर

MP Weather Alert
x
MP Weather News: एक ओर जहां हिमालयीन क्षेत्र में जोरदार बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं इस बर्फ बारी के असर से मध्य भारत भी कांप रहा है।

MP Weather News: एक ओर जहां हिमालयीन क्षेत्र में जोरदार बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं इस बर्फ बारी के असर से मध्य भारत भी कांप रहा है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में जोरदार ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और तेज होगा। लोगां को तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

एमपी के इन जिलों में पड़ रही तेज ठंड

मौसम विभाग के बताए अनुसार मध्य प्रदेश के पांच जिलों में ठंड का असर कुछ ज्यादा ही तेज चल रहा है। इन दिनां प्रदेश के बैतूल, खरगोन, खण्डवा, छतरपुर और जबलपुर में शीतलहर का असर शुरू हो गया है। यहां ठंड की वहज से लोग ठिठुर रहे हैं। दिन के तापमान में काफी कमी देखी गई है।

8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

मध्य प्रदेश के जिन जिलों में तेज ठंड पड़ रही है वहां के लिए मौसम विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही बताया गया है कि यहां का न्यूनतम पार 8 डिग्री पर आकर स्थिर हो गया है। ऐसे में रात के समय अभी से लोगों को काफी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

बैतूल में शीतलहर की आशंका

मौसम विभाग भोपाल ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि बैतूल मे शीतलहर चलने की सम्भावना है। कहा गया है कि उत्तर भारत की सर्द हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हैं। ऐसे में शाम ढलने के बाद से बैतूल जिला पूरी तरह सर्द हवाआें की चपेट में आ जाता है।

दिन के समय धूप खिली रहने से लोगो के ज्यादा दिक्कत नही हो रही है। लेकिन शाम ढलने के बाद जोरदार ठंड का असर अनुभव किया जा सकता है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाके के बडे बुजुर्ग लोगों के ठंड से बचने के उपाय पर विशेष ध्यान देना होगा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story