राष्ट्रीय

3 साल में पहली बार सेंसेक्स 29 हजार के नीचे, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड !

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:45 AM IST
3 साल में पहली बार सेंसेक्स 29 हजार के नीचे, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड !
x
MUMBAI : देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों तथा टेलिकॉम कंपनियों पर बकाया एजीआर पर सुप्रीम कोर्ट के सत रुख का बुधवार को शेयर बाजार पर

MUMBAI : देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों तथा टेलिकॉम कंपनियों पर बकाया एजीआर पर सुप्रीम कोर्ट के सत रुख का बुधवार को शेयर बाजार पर गहरा असर पड़ा और सेंसेक्स तीन साल में पहली बार 29 हजार के नीचे चला गया। बाजार की धारणा को एशियाई बाजारों की गिरावट से नुकसान हुआ। निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबने का अनुमान है। हालांकि, शुरुआत में सेंसेक्स 900 अंकों से अधिक की ऊंचाई पर, लेकिन यह बढ़त कायम नहीं रह सकी। बुधवार को मुंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1709.58 अंकों (5.59 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 28,869.51 पर बंद हुआ। Sensex down 29 thousand for the first time in 3 years, investors submerge 5 lakh crores

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निपटी 425.55 अंक (4.75 प्रतिशत) फिसलकर 8,541.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,101.77 का ऊपरी स्तर तथा 28,613.05 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निपटी ने 9,127.55 का उच्च स्तर और 8,407.05 का निन स्तर छुआ। बीएसई पर 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो महज दो कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, एनएसई पर कुल 44 कंपनियों के शेयरों में लिवाली और छह कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखी गई। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बैंकिंग कंपनियों के शेयरों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा, क्योकि इन बैंकों का टेलिकॉम कंपनियों पर भारी-भरकम कर्ज है। वहीं, कुछ आईटी कंपनियों के शेयरों में मामूली तेजी देखी गई। इन शेयरों में तेजी: बीएसई पर महज दो कंपनियों, ओएनजीसी तथा आईटीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। ओएनजीसी के शेयर में 9.83 तथा आईटीसी के शेयर में 0.97 प्रतिशत की तेजी देखी गई। एनएसई पर जी लिमिटेड के शेयर में 26.22, यस बैंक में 4.18, आईटीसी में 1.54, टाटा स्टील में 0.42 तथा टीसीएस के शेयर में 0.42 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इन शेयरों में गिरावट: बीएसई पर इंडसइंड बैंक के शेयर में 23.90, पावरग्रिड में 11.29, कोटक बैंक में 11.23, बजाज फाइनेंस में 11.11 तथा एचडीएफसी में 9.92 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एनएसई पर भी इंडसइंड बैंक के शेयर में 24.58, इन्फ्राटेल में 22.53, कोटक बैंक में 11.23, बजाज फाइनेंस में 10.45 तथा बजाज फिनसर्व में 10.14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Next Story