राष्ट्रीय

राजस्थान में भाजपा के 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, वसुंधरा राजे को झालरापाटन से टिकट

राजस्थान में भाजपा के 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, वसुंधरा राजे को झालरापाटन से टिकट
x
राजस्थान विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए भाजपा ने 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है।

राजस्थान विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए भाजपा ने 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झालरापाटन से ही चुनाव के मैदान में उतारा गया है, जबकि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। उन्हे चुरू की बजाय तारानगर से प्रत्याशी बनाया गया है।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है, वे हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।






कई पूर्व मंत्रियाें को टिकट

भाजपा ने कई पूर्व मंत्रियों को भी टिकट दिया है। इनमें प्रताप सिंह सिंघवी, श्रीचंद कृपलानी, नरपत सिंह राजवी, ओटाराम देवासी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, काीचरण सर्राफ, राजेंद्र राठौड़ सहित कई पूर्व मंत्री शामिल हैं। बीजेपी ने इससे पहले 9 अक्टूबर को 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम हैं।

Next Story