राष्ट्रीय

Pre Board Exam 2023 Postponed: भीषण ठंड के चलते स्कूलों में रहेगी छुट्टी, इस राज्य में आगे बढ़ाई गई प्री बोर्ड परीक्षा

Pre Board Exam 2023 Postponed: भीषण ठंड के चलते स्कूलों में रहेगी छुट्टी, इस राज्य में आगे बढ़ाई गई प्री बोर्ड परीक्षा
x
Uttara khand Pre Board Exam 2023 Postponed: ठंडी का सितम अभी जारी है। देश के कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में है।

ठंडी का सितम अभी जारी है। देश के कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी है। उत्तराखंड के अब सभी सरकारी गैर सरकारी तथा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। साथ में बताया गया है कि प्री बोर्ड की परीक्षाएं आगे बढ़ाई जाएंगी।

जारी हुआ आदेश

शिक्षा महानिदेशन ने इस संबंध में पहले ही आदेश जारी किया था। जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि समूचा उत्तराखंड कोहरे और विशाल ठंड की चपेट में है। आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसे में एहतियात बरतते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जा रहा है। यह अवकाश 15 जनवरी तक के लिए बढ़ाया गया है।

जारी किए गए आदेश में सभी शासकीय, शासकीय सहायता प्राप्त तथा निजी विद्यालयों को हर हाल में विद्यालय बंद करने के लिए कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर कोई निजी विद्यालय या शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय इस आदेश का उल्लंघन करते हैं तो उन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।

10 जनवरी से खुलने थे विद्यालय

उत्तराखंड सरकार 10 जनवरी से विद्यालय खोलने के लिए पूर्व में निर्देश दिया गया था। लेकिन अब इसे परिवर्तित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। जबकि देश के अन्य प्रदेशों में भी इसी तरह अलग-अलग अवकाश घोषित किए गए हैं।

Next Story