राष्ट्रीय

School Holidays List February 2023: छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

mp school news
x
School College Holidays List February 2023: कर्मचारियों और छात्रों को सबसे अधिक छुट्टी का इंतजार रहता है।

School College Holidays List February 2023: कर्मचारियों और छात्रों को सबसे अधिक छुट्टी का इंतजार रहता है। व्यापारी वर्ग तो अपने काम के हिसाब से समय निकालकर छुट्टी का मजा ले लेता है। लेकिन सरकारी कर्मचारी और छात्र तो केवल अवकाश के दिन का इंतजार करते हैं।

जनवरी का महीना बीतने वाला है। फरवरी का महीना शुरू होने वाला है। निश्चित तौर पर लोगों को इंतजार होगा कि फरवरी के महीने में कितने दिन का अवकाश रहेगा। आप भी इस इंतजार में है तो यह समाचार आपके लिए बहुत आवश्यक है। आइए जाने इस महीने पडने वाले अवकाश।

राज्यों में अलग-अलग अवकाश

यह बात अलग है कि देश के हर राज्यों में एक समान सरकारी अवकाश की घोषणा नहीं की जाती। फिर भी कुछ राष्ट्रीय अवकाश होते हैं जब देश के हर राज्यों में एक समान छुट्टी रहती है। राज्यों में त्यौहार को ध्यान में रखते हुए छुट्टी की लिस्ट जारी की गई है।

फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

स्कूलों के अवकाश की बात कर रहे हैं तो यह जानना आवश्यक है कि कई राज्यों में महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश रहता है। लेकिन यह विद्यालयों पर निर्भर करता है कि वह अवकाश घोषित करते हैं या नहीं।

वैसे तो फरवरी के महीने में ज्यादा अवकाश नहीं है। फिर भी 5 फरवरी को हजरत अली का जन्मदिन है। इस दिन रविवार भी है। वही 15 फरवरी बुधवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती है और 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का अवकाश रहेगा। इसी तरह 19 फरवरी को शिवाजी जयंती पर महाराष्ट्र के स्कूलों में अवकाश रहता है।

अगले महीने पड़ेगी होली

फरवरी का महीना बीतने के बाद मार्च का महीना शुरू हो जाएगा। मार्च के महीने में होली रंग पंचमी समेत कई त्यौहार पर स्कूल बंद रहेंगे। लेकिन मार्च के महीने में परीक्षाएं संचालित होंगी। इसलिए फरवरी के महीने में मिलने वाले अवकाश का समुचित उपयोग छात्र करें और अपनी अच्छी तैयारी कर परीक्षा में शामिल हो।

Next Story