राष्ट्रीय

School Holidays List February 2023: महीने के बाकी दिनों में इतने दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, जानें

School Holidays List February 2023: महीने के बाकी दिनों में इतने दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, जानें
x
School Holidays List February 2023: देश के कई राज्यों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनवरी के महीने में देश के ज्यादातर उत्तर भारत के राज्यों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था।

School Holidays List February 2023: देश के कई राज्यों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनवरी के महीने में देश के ज्यादातर उत्तर भारत के राज्यों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। तो वहीं कई स्कूलों में समय परिवर्तन ही किया गया। एक बार फरवरी महीने में अवकाश की घोषणा की गई है। प्रदेशों द्वारा जारी किए गए आदेश में स्कूलों को खोलने के लिए तथा कुछ स्कूलों को अभी भी ठंड की वजह से बंद रखने का आदेश दिया गया है। वही महीने में पडने वाली छुट्टी का ऐलान किया गया है। आइए जाने फरवरी के महीने में कितनी छुट्टी पड़ने वाली है।

फरवरी में रविवार अवकाश

फरवरी के महीने में 4 रविवार के अवकाश पर रहे हैं। यह दिन स्कूल के साथ ही साथ कि कार्यालय भी बंद रहेंगे। यह साप्ताहिक रविवार का अवकाश 5 फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी और 26 फरवरी को है।

अन्य छुट्टियां इस तरह

रविवार अवकाश के अलावा भी बच्चों को फरवरी के महीने में तीन छुट्टियां प्राप्त होने वाली है। जिसमें बताया गया है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे, 15 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती तथा 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का अवकाश रहेगा।

मिल सकती है 8 दिनों की छुट्टी

अगर आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो 8 दिन की छुट्टी मिल सकती है। इसके लिए आप 12 फरवरी से 19 फरवरी तक की प्लानिंग कर सकते हैं। क्योंकि 12 को रविवार, 14 को वैलेंटाइन डे, 15 को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि तथा 19 फरवरी को रविवार का अवकाश पड रहा है। ऐसे में इन अवकाशो का लाभ उठाते हुए कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग की जा सकती है।

Next Story