राष्ट्रीय

School Holiday List 2023: 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए BIG News, जारी हुई ग्रीष्मकालीन अवकाश की DATE, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे विद्यालय

School Holiday List 2023: 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए BIG News, जारी हुई ग्रीष्मकालीन अवकाश की DATE, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे विद्यालय
x
School Holiday List 2023: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। धीरे धीरे कर गर्मी अपने शबाब पर आ रही है।

School Holiday 2023, School Holiday, School Summer Vacation: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। धीरे धीरे कर गर्मी अपने शबाब पर आ रही है। यह बात अलग है कि बीच-बीच में मौसम खराब हो जाने की वजह से तापमान नीचे आ जाता है। लेकिन जैसे ही धूप खिलती है तेजी के साथ तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। बढ़ते तापमान के असर को देखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। आइए जाने किस राज्य में कब से स्कूल बंद हो जाएंगे।

महाराष्ट्र राज्य

उसकी आर्थिक नगरी वाले प्रदेश महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। अब यहां 21 अप्रैल से राज्य के प्राथमिक मध्य और उत्तर माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे। गर्मी के असर को देखते हुए बताया गया है कि 15 जून तक यह विद्यालय बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भी अपने प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है इसके लिए बताया गया है कि 1 मई 2023 से 15 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। विद्यालय बंद रहेंगे।

पश्चिम बंगाल राज्य

देश के पश्चिम बंगाल राज्य में भी गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ने 2 मई 2023 से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।

उत्तर प्रदेश राज्य

उत्तर प्रदेश राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ सरकार ने गर्मी के असर को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में 21 मई से 20 जून तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। अगर इस अवकाश में कोई बदलाव किया जाता है तो राज्य सरकार इसकी सूचना जारी करेगा।

मध्य प्रदेश राज्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गर्मी के असर को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी के लिए बड़ी घोषणा की है। कहा गया है कि अब 1 मई से 15 जून तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। जबकि शिक्षकों को 1 मई से 9 जून तक अवकाश घोषित किया गया है। नया शैक्षणिक सत्र 17 अप्रैल से शुरू हो चुका है।

इसी तरह बताया गया है कि उड़ीसा में गर्मी के असर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के साथ ही 5 मई से 18 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है।

इधर झारखंड सरकार द्वारा 21 मई से 10 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है।

Next Story