
राष्ट्रीय
मध्य प्रदेश सियासी संग्राम पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला; कल ही हो बहुमत परिक्षण, विधान सभा सत्र बुलाया जाए
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:45 AM IST

x
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सियासी संग्राम पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ गया है. सुको ने कल ही विधानसभा सत्र बुलाकर बहुमत परिक्षण का आदेश जारी किया
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सियासी संग्राम पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. सुको ने कल ही विधानसभा सत्र बुलाकर बहुमत परिक्षण के लिए Floor Test का आदेश जारी किया है. यह परिक्षण सदस्यों द्वारा 5 बजे तक हाँथ उठाकर पूरा कराया जावे एवं पूरे परीक्षण की वीडियो ग्राफी की जाय, ऐसा आदेश दो जजों की बेंच ने सुनाया है.
वहीँ बागी विधायकों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा की बाकी 16 विधायकों के विचार पर निर्भर करता है की वे Floor Test में भाग लें या न लें. अगर उन्हें भाग लेना है तो मध्यप्रदेश के डीजीपी पर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी, एवं यदि वे नहीं आना चाहते तो कर्नाटक के डीजीपी उनकी सुरक्षा दें.
- कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम सफल नहीं हुए हैं। कल फ्लोर टेस्ट करवाया जाएगा।
- मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट पर सु्प्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। शाम पांच से पहले कराना होगा फ्लोर टेस्ट।
- मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र कल सुबह बुलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कल ही दिए हैं फ्लोर टेस्ट करवाने के निर्देश।
- कमलनाथ सरकार को बहुमत परीक्षण के लिए कल शाम पांच बजे तक समय दिया गया है।
- सुप्रीम कोर्ट के अनुसार सदन की पूरी कार्यवाही की वाीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।
- सु्प्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर आदेश दिया है कि जो भी 16 विधायक बेंगलुरु में हैं उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिये। इस मामले में कर्नाटक के डीजीपी को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किए हैं।
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हाथ उठाकर मतदान कराया जाएगा। सदन की कार्यवाही की वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी। फ्लोर टेस्ट कल ही कराया जाएगा।
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हाथ उठाकर मतदान कराया जाएगा। सदन की कार्यवाही की वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी। फ्लोर टेस्ट कल ही कराया जाएगा।
- मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कल विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा। इसके साथ ही फ्लोर टेस्ट भी होगा।
Next Story




