राष्ट्रीय

Savarkar Vs Tipu: टीपू और सावरकर का पोस्टर लगाने को लेकर हुआ विवाद, धारा 144 लागू, स्कूल कालेज बंद

Savarkar Vs Tipu: टीपू और सावरकर का पोस्टर लगाने को लेकर हुआ विवाद, धारा 144 लागू, स्कूल कालेज बंद
x
Karnataka Savarkar-Tipu Controversy: मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Karnataka Savarkar-Tipu Controversy: कर्नाटक के शिवमोगा शहर (Shivamogga) में पोस्टर लगाने के लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करन पड़ा वहीं प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में धार 144 लगा दी है। वहीं शिवमोगा शहर (Shivamogga District) के स्कूल कालेजों को बंद कर दिया गया है। फिर भी राहत की बात यह है कि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तथा प्रशासन पूरे हालत पर नजर बनाए हुए है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार सोमवार को दो गुटों में सिर्फ इस वजह से झड़प हो गई कि एक गुट वीर सावरकर की फोटो वाला पोस्टर (Veer Savarkar Poster) लगा रहा था। पहले गुट को ऐसा करते देख दूसरा गुट टीपू सुल्तान की पोस्टर (Tipu Sultan Poster) लगाने लगा। बताया जाता है कि यह मामला अमीर अहमद सर्कल इलाके (Amir Ahmad Circle) का है। मामले के सम्बंध में बताया जात है कि जहां हिंदू संगठन (Hindu Sangathan) के लोग सबसे पहले पहुंचे और वीर सावरकर का पोस्टर लगाने लगे। लेकिन कुछ ही देर में टीपू सुल्तान सेना (Tipu Sultan Sena) के लोगों ने इसका विरोध किया और अपना झंडा लेकर पहुंच गए। उन्होंने टीपू सुल्तान के पोस्टर लगाने की कोशिश की। जिसके बाद विवाद होने लगा।

एक को लगा चाकू

मामले के सम्बंध में पता चलाता है कि इस विवाद के दौरान गांधी बाजार इलाके में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया। हलांकि चाकू किसने मार इस पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घायलों की पहचान प्रेम सिंह व प्रवीण के रूप में की गई है। बताया जाता है कि उसकी हालत स्थिर है।

मौके पर पहुंची पुलिस

बताया जाता है कि पोस्टर लगाने से शुरू हुआ मामला काफी तूल पकड़ता गया। इसमें काफी सारे लोग एकत्र हो गये। जैसे ही इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई वह मौके पर पहुंच गई। लेकिन विवाद बढ़ता गया लोगो को काफी समझाइस दी गई लेकिन वह विवाद पर आमादा हो गये।

ऐसे में पुलिस ने और अधिक फोर्स मंगाकर मामले की जानकारी डीएम को दी। स्थिति नियंत्रण करने तथा भीड़ को तितर वितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया। वहीं एहतियात के तौर पर जिला कलेक्टर ने धार 144 लगा दी है।

स्कूल कालेज बंद

मौके की नजाकत को समझते हुए डीएम ने स्थानीय स्तर पर स्कूल कालेज बंद करने के आदेश दिये है। बताया जाता है कि शहर में भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। वहीं पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगातार विवादित स्थल के आसपास के इलाके का मुआयना कर रही है। बताया जा रहा है कि अब हालात नियंत्रण में है।

4 आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के एडीजी अलोक कुमार ने मामले के सम्बध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सक्रियता का परिचय देते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये आरोपियों में नदीम, अब्दुल रहमान और जबीबुल्लाह की पहचान हो गई है।

वहीं पकड़े गये एक आरोपी नदीम के सम्बंध में पता चला है कि इस पर 2016 में गणेश चतुर्थी में संप्रदायिक हिंसा भड़काने के मामले में आरोपी रह चुका है। इस बार भी इसी आरोपी नदीम ने विवाद को हवा देते हुए लोगों को उकसाया था। इस बार भी यह मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया है।

Next Story