राष्ट्रीय

Sahara News Today 2023 : सहारा निवेशकों के लिए खुशखबरी, भुगतान के संबंध में आ रही बड़ी जानकारी, फटाफट जाने

Sahara News Today 2023
x

Sahara News Today 2023

Sahara News Today 2023: देश के हजारों नहीं लाखों, करोड़ों लोगों ने अपनी जमा पूंजी सहारा की स्कीम में लगाया था।

Sahara News Today 2023: देश के हजारों नहीं लाखों, करोड़ों लोगों ने अपनी जमा पूंजी सहारा की स्कीम में लगाया था। कुछ लोगों को इसका रिटर्न भी प्राप्त हुआ लेकिन सहारा इंडिया की नियम विरुद्ध कार्यप्रणाली वजह से सरकार ने प्रतिबंध लगा दिए। आज हालत यह है कि उन जमाकर्ताओ का पैसा फंसा हुआ है। हालांकि इसके संबंध में कई तरह के नियम निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन मैच्योरिटी के पश्चात भी सहारा इंडिया के निवेशकों को पैसा नहीं मिल रहा है। इस संबंध में एक बड़ी बात सामने आ रही है जिससे लगता है कि आसानी से अब सहारा इंडिया के निवेशकों का पैसा वापस हो जाएगा।

सांसद ने लिखा गृह मंत्री को पत्र Sahara India Refund Status 2023

Sahara India Latest Update जानकारी मिल रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मधुबन बिहार की शिवहर सांसद रामदेवी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। सांसद द्वारा लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि गृहमंत्री आवश्यक रूप से लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सहारा इंडिया का पैसा दिलाने का कष्ट करें।

सांसद ने लिखे पत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बताया है कि लोगों ने अपने जीवन भर की कमाई सहारा इंडिया के भरोसे उसकी स्कीम में लगा दी है। सहारा इंडिया द्वारा दी गई स्कीम के तहत मेच्योरिटी की अवध भी पूरी हो गई है। काफी समय से लोगों को अपने पैसे के भुगतान का इंतजार है।

अपने पत्र में सांसद ने यह भी कहा है कि क्षेत्र के लोग अक्सर इस तरह की शिकायत लेकर आते हैं। कई लोग तो अपने जीवन भर की कमाई सहारा इंडिया की योजना में लगा दी है। अगर उनका पैसा वापस नहीं होता तो वह कंगाली की स्थिति पर पहुंच जाएंगे। सहारा इंडिया में निवेश करने वालों में मेहनतकश मजदूर भी शामिल है। जो एक-एक पाई इकट्ठा कर सहारा इंडिया में निवेश किया था। अगर इन लोगों का पैसा वापस नहीं होता तो घातक कदम उठाने की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

Next Story