राष्ट्रीय

Sahara India Latest News 2022: सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए खुशखबरी, खाते में भेजा जा रहा पैसा

Sahara India Latest Update 2022
x

Sahara India Latest Update 2022

Sahara India Refund: देशभर में सहारा इंडिया के ठगी के शिकार हुए आम लोग अपने पैसे के लिए भटक रहे हैं।

Sahara India Latest Update 2022: देशभर में सहारा इंडिया के ठगी के शिकार हुए आम लोग अपने पैसे के लिए भटक रहे हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बहुत जल्दी सहारा इंडिया के खातेदार के खाते में पैसा भेजा जाएगा। अगर आप भी सहारा इंडिया से पैसा चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत उपयोगी है। क्योंकि कंपनी ने कोर्ट में हाजिर होकर 1 सप्ताह का समय मांगा है।

क्या है मामला

सहारा इंडिया का मामला अब किसी से छुपा हुआ नहीं है। आज स्थिति यह है कि सहारा इंडिया देशभर के लोगों के पैसा वापस न करने के मामले में आरोपी बनी हुई है। देश के कई प्रांतों में सहारा इंडिया के ऊपर मुकदमा दर्ज है।

इसी तरह नालंदा जिले के उपभोक्ता फोरम में 3 लाख रुपए से संबंधित एक मामला दर्ज है। जिस पर उपभोक्ता फोरम ने निर्देशित किया था और फरियादी के पैसे जल्दी से जल्दी दिए जाएं।

बिहार के नालंदा उपभोक्ता अदालत में एक केस दर्ज किया गया। जिसकी सुनवाई के पश्चात सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत राय को दोषी करार देते हुए फरियादी का पैसा देने के लिए कहा गया। साथ में सुब्रत राय के लिए गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया। पुलिस द्वारा छापे मार कार्यवाही की गई लेकिन सहारा इंडिया संस्थापक सुब्रत राय को पकड़ा नही जा सका। लेकिन इसी बीच कंपनी द्वारा 1 सप्ताह का समय पैसा वापस करने के लिए लिया गया है।

होगी कार्यवाही

-नालंदा उपभोक्ता अदालत द्वारा कहा गया है कि सहारा ग्रुप को उपभोक्ता का पैसा लिए गए समय पर जमा करना होगा। अगर 1 सप्ताह के अंदर पैसा नहीं दिया जाता तो गिरफ्तारी और अन्य कार्यवाही पर लगाई गई रोक बहाल कर दी जाएगी। ऐसे में सुब्रत राय को जेल भी जाना पड़ सकता है।

-न्यायालय के आदेश पालन में सहारा इंडिया ने अदालत को आश्वासन दिया है कि वह 1 सप्ताह के अंदर 3 लाख रुपए वापस कर देगा। सहारा इंडिया के इस आश्वासन पर सुब्रत राय के गैर जमानती अरेस्ट वारंट को रद्द कर दिया है।

-न्यायालय द्वारा भी कंपनी को समय दिया जा रहा है जिससे वह लोगों का पैसा जल्दी से जल्दी वापस करें।

Next Story