राष्ट्रीय

Sahara India Refund Portal Launch: पोर्टल लांच, सहारा के 10 करोड़ निवेशकों का इंतजार खत्म, जाने किस-किस का पैसा होगा वापस, यहाँ मिलेगी Full Info

Sahara India Money Refund Form
x

Sahara India Money Refund Form

Sahara India Refund Portal: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) की शुरुआत कर दी है।

CRCS Sahara Refund Portal: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) की शुरुआत कर दी है। वर्षों से सहारा के निवेशक पैसा पाने का इंतजार कर रहे थे अब इन्हें 18 जुलाई 2023 का दिन एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। बताया गया है कि करीबन 5000 करोड़ रुपए निवेशकों के सहारा में फंसे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह कार्यवाही की गई है। पोर्टल के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों के पैसे उनके खाते में वापस दिए जाएंगे। पोर्टल में लोगों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। सहारा ने अलग-अलग चार कंपनियों में लोगों का पैसा इन्वेस्ट करवाया हुआ है। ऐसे में चारों कंपनियों के लिए 4 ओएसजी नियुक्त किए गए हैं जो पैसे के लेनदेन पर पूरी निगरानी रखेंगे।

पोर्टल हुआ लांच Sahara India Refund Portal Launch

सहारा के निवेशकों को उनको उनका पैसा कैसे मिले इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक पोर्टल लॉन्च किया है। अब पोर्टल के जरिए लोगों को उनका पैसे वापस मिलेगा। यह पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज रहे सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में की जाएगी।

4 ओएसडी अप्वॉइंट Sahara India Refund

जानकारी के अनुसार सहारा कंपनी ने अलग से चार कंपनियां बनाई हुई थी। इन्हीं चारों कंपनियों में लोगों का पैसा इन्वेस्ट किया गया था। अब भुगतान की प्रक्रिया जब शुरू हो रही है ऐसे में चारों कंपनियों के लिए अलग-अलग चार ओएसडी अप्वाइंट किए गए हैं। जो इस पूरी प्रक्रिया में अपनी निगरानी करते हुए रिफंड की प्रक्रिया में मदद करेंगे।

कैसे रिफंड होगा पैसा Sahara India Refund Payment

  • जानकारी के अनुसार निवेशकों का करीबन 5000 करोड़ प्राप्त हुआ है। इस 4000 उपभोक्ताओं के बीच पैसा वापस दिया जाएगा। जाने इसके लिए कौन सी प्रक्रिया और कैसे अपनानी होगी आइये जाने।
  • सबसे पहले निवेशक को अपना आधार नंबर और टेलीफोन नंबर इस पोर्टल में एंट्री करना होगा।
  • इसके बाद पूरा नाम डेट ऑफ बर्थ और उसके साथ-साथ उनका बैंक अकाउंट नंबर पोर्टल में दर्ज करना होगा।
  • बताया गया है कि आधार कार्ड अकाउंट के साथ लिंक किया जाएगा। उसके बाद रकम से संबंधित पूरा डिटेल्स भरना होगा।
  • सहकारी समितियों में जो पैसा डिपॉजिट किया गया था उसका सबूत देना होगा। जैसे कुल रकम, अकाउंट नंबर, बैंक का नाम जानकारी भरनी होगी।
  • यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी इसके लिए इसी माध्यम से बताना होगा कि आपने कहां और कैसे इन्वेस्ट किया था इसके लिए कागजात कि उसकी फोटो अपलोड करना होगा।
  • इतना सब करने डिटेल भरने के बाद इनका एक्नॉलेजमेंट मैसेज आएगा। जो उनके मोबाइल नंबर और लैपटॉप कंप्यूटर दोनों जगह दिखाई देगा।
  • साथ ही इस पूरी प्रक्रिया का प्रूफ आपको पीडीएफ फॉर्मेट में मिलेगा और उसके पास एक एक्नॉलेजमेंट लेटर दिखाया जाएगा जो आपको पोर्टल में दिख जाएगा और उसके साथ-साथ आपको मोबाइल फोन पर भी आपको एक मैसेज मिल जाएगा।

45 दिन के अंदर मिलेगा पैसा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा बताया गया है कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट है। इसके तहत 45 दिन के अंदर अंदर आपके अकाउंट में आपका पैसा वापस मिल जाएगा। आवेदन करने के पश्चात 30 दिनों के अंदर सहारा ग्रुप ऑफ सोसाइटी उसे वेरीफाई करेगी। इसके पश्चात 15 दिनों के अंदर एसएमएस पोर्टल के जरिए आपको सूचित किया जाएगा। फिर ऑनलाइन क्लेम करने के लिए 45 दिन के भीतर सूचित किया जाएगा।

ऑनलाइन क्लेम ही स्वीकार किया जाएगा। क्लेम जमा करने के बाद उस पर विचार किया जाएगा। बता दे किसके लिए कोई फीस नहीं है किसी को कोई पैसे देने की जरूरत भी नहीं है।

कहा गया है कि अगर किसी को कोई दिक्कत हो रही है तो वह टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकता है। 18001036 891 वही दूसरा नंबर है 18001036893 पर संपर्क किया जा सकता है।

परेशान हुए लोग

पोर्टल लॉन्च होने की जानकारी के बाद सहारा निवेशक पोर्टल खोलने लगे लेकिन नहीं चल रहा था। बाद में पता चला कि शाम 4 बजे के बाद पोर्टल चलना शुरू हो गया है।

Next Story