
रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद भारत ने कुछ कहा? चीन बोला हम रूस के साथ, US ने पाक पीएम को लताड़ा

Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन में हमला जारी है दोनों एक दूसरे के सैनिकों और जंगी हथियारों से हमला कर रहे हैं, अबतक दोनों तरफ के 5-5 दर्जन सैनिक मारे गए हैं जबकि यूक्रेन के कई नागरिकों की रूस के हमले में जान जा चुकी है, यूक्रेन मदद मांग रहा है लेकिन जो देश पहले साथ देने की बातें कर रहे थे वो अब यूक्रेन को पीठ दिखा चुके हैं। एक तरफ रूस भारत की तारीफ कर रहा है और वहीं पाकिस्तान के पीएम रूस दौरे पर गए हुए हैं। युद्ध के बीच पाक पीएम इमरान खान रशियन राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकत भी कर सकते हैं
भारत ने कुछ कहा
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद दुनियाभर के देशों ने इसका विरोध किया और रूस से अपने व्यापारिक रिश्तों को ख़त्म कर सबक सिखाने की बात कही, इस मामले में भारत देश और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने कोई बयान जारी नहीं किया है और न ही भारत सरकार के किसी जिम्मेदार ने कोई ट्वीट किया है। भारत यूक्रेन और रूस दोनों का मित्र देश है ऐसे में किसी एक का साथ देकर भारत रिस्क नहीं लेना चाहता है। रूस से भारत अपने 40% से ज़्यादा सैन्य हथियार खरीदता है और रूस से भारत की लाखों करोड़ों की डील हुई है, वहीं यूक्रेन से भी भारत के रिश्ते काफी मजबूत है, जब आज़ाद होने के बाद यूक्रेन ने अपनी एम्बेसी को शुरू किया था तो यूक्रेनी एम्बेसी सबसे पहले भारत से शुरू की गई थी
चीन ने क्या कहा
चीन हमेशा से रूस के समर्थन में रहा है और चीन ने खुलेतौर पर रूस का साथ देने की बात कही है, अगर इस बीच कोई देश यूक्रेन के बचाव में रूस पर हमला करता है तो चीन भी इस जंग में शामिल हो जाएगा। जिसके बाद विश्वयुद्द की शुरुआत हो जाएगी
पाक पीएम रूस में है
करीब 22 साल बाद पाकिस्तान से कोई पॉलिटिशियन रूस दौरे पर गया है और पहली बार कोई पाकिस्तान का पीएम रूस दौरे पर गया हुआ है, पाक पीएम इमरान खान ने रूस पहुंचते ही चौकाने वाला बयान दिया उन्होंने कहा 'वाह क्या दिन है क्या समय है' इमरान खान गुरुवार को ही जंगी हालातों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मीटिंग कर सकते हैं। हलांकि रूस ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह भारत के कश्मीर मुद्दे में भारत के साथ ही खड़ा है। इमरान खान के रूस दौरे के बाद यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका ने उन्हें खासा लताड़ दिया है और कहा है इस वक़्त हर देश की जिम्मेदारी बनती है कि वह यूक्रेन के साथ रहे.




