
भारत से नेपाल जाने के बदले नियम, दिखाने पड़ सकते हैं यह कागजात, पहले करें तैयारी फिर जाएं

India To Nepal Travel New Rules In Hindi: भारत का पड़ोसी देश नेपाल जहां अब तक भारतीयों के आने जाने में कोई रोक-टोक नहीं थी। अब सुरक्षा कारणों को दृष्टिगत रखते हुए नेपाल सरकार ने कुछ नियम तैयार किए हैं। नए नियम के मुताबिक अब भारतीयों को भी नेपाल सीमा में प्रवेश करने पर अपने साथ अपने देश का पहचान प्रमाणित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज रखने होंगे।
अभी ऐसा नहीं है कि नेपाल जाने के लिए भी वीजा और पासपोर्ट की आवश्यकता पड़ेगी। फिर भी नेपाल सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अगर कोई व्यक्ति भारत से नेपाल जा रहा है तो उसे अपने साथ कागजात रखना अनिवार्य किया गया है।
Nepal Jane Ke Liye Kin Documents Ki Jaroorat Padti Hai
किन कागजातों की पड़ेगी आवश्यकता
जानकारी के अनुसार नेपाल सरकार ने अपने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा है कि अब किसी भी भारतीय नागरिक को नेपाल सीमा में सड़क मार्ग से प्रवेश करने पर अपना स्थाई पहचान पत्र दिखाना होगा। बिना स्थाई पहचान पत्र दिखाएं नेपाल की सीमा में प्रवेश गैर कानून होगा।
काठमांडू जाते हैं भारत के लोग
ज्यादातर भारतीय नेपाल की यात्रा काठमांडू जाने के लिए करते हैं। नेपाल के काठमांडू में भगवान पशुपतिनाथ का भव्य और पुरातन काल से चला आ रहा मंदिर है। यहां भारत से लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इन सब कारणों को देखते हुए नेपाल सरकार ने प्रवेश पर कोई प्रतिबंध पूर्व में नहीं लगाया था। लेकिन अब सुरक्षा कारणों की वजह से ऐसा करना पड़ रहा है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में नेपाल में भारतीय सीमा से प्रवेश करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। इस संदिग्ध व्यक्ति के पास से भारतीय पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड मिला। लेकिन जब इसकी प्रमाणिकता सिद्ध करने के लिए आधार कार्ड की जांच की गई तो पता चला यह फर्जी है।
इन सब कारणों की वजह से पूर्व में भी भारत और नेपाल सरकार सुरक्षा संबंधी बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था। जिस पर संयुक्त रूप से कारगर कदम उठाए जाने पर सहमति बनी थी।




