राष्ट्रीय

RSMSSB VDO Result 2022: राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी, फटाफट से ऐसे करें चेक

RSMSSB VDO Result 2022
x
RSMSSB VDO Result 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने ग्रामीण विकास अधिकारी (rural development officer) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई रिक्रूटमेंट एग्जाम के रिजल्ट्स को जारी कर दिया है।

RSMSSB VDO Result 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने ग्रामीण विकास अधिकारी (rural development officer) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई रिक्रूटमेंट एग्जाम के रिजल्ट्स को जारी कर दिया है। परिणाम अब बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रूप में मौजूद है। जो भी कैंडिडेट्स इस भर्ती में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

इतनो का हुआ चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा (VDO Bharti Pariksha 2022 ) के माध्यम से कुल 10942 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जानकारी के अनुसार इन सभी को अब रिक्रूटमेंट के अगले स्टेप डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 5396 निर्धारित की गई है। बता दें कि इनमें नॉन टीएसपी क्षेत्र के 4557 पद और टीएसपी के 839 पद हैं। बोर्ड द्वारा इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई, 2022 को किया गया था। अब परिणाम भी जारी हो गए हैं। कैंडिडेट्स के रिजल्ट्स पीडीएफ के रूप में ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपको नीचे इसे डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस बताई गई है।

RSMSSB VDO Result 2022: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट्स?

  • RSMSSB VDO Result २०२२ सबसे पहले उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे VDO भर्ती के रिजल्ट्स से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट्स आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में दिखा था।
  • अब आप Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • अब आपके सामने RSMSSB VDO Result2022 आ जाएगा, भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
Next Story